'हम जरूर खेलेंगे', युगांडा के खिलाफ सीरीज खेलेगी टीम इंडिया? सूर्यकुमार यादव की बातचीत हुई वायरल
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई दौरे पर आई युगांडा क्रिकेट टीम के गेंदबाज जुमा मियागी से मुलाकात की, जहां उन्होंने भविष्य में एक साथ खेलने ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव युगांडा टीम के गेंदबाज से मिले हैं। सूर्या का कहना है कि युगांडा की टीम एक दिन भारत के खिलाफ जरूर खेलेगी। दरअसल, युगांडा की क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने युगांडा के साथ पांच साल का समझौता किया है, जहां ये दोनों आपस में सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे।
इसी कड़ी में युगांडा की टीम मुंबई में है, जहां चार वनडे और उतने ही टी20 मैच की सीरीज खेली जानी है। इस दौरान सूर्या का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने युगांडा की टीम से मुलाकात की और उनके साथ खेलने की इच्छा जताई।
युगांडा के गेंदबाज से मिले सूर्यकुमार यादव
मुंबई दौरे पर युगांडा की टीम चार वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद वे इतने ही मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। हालांकि, ये सीरीज मुंबई टी20 लीग में चार टीमों के खिलाफ खेली जाएगी। इस दौरान सूर्या और युगांडा के गेंदबाज जुमा मियागी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों दिखाई दे रहे हैं। सूर्या ने इस दौरान कहा, "एक दिन तुम मुझे गेंदबाजी करोगे और हम साथ में खेलेंगे।"
सूर्या का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में सूर्या का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था। उन्होंने पूरे सीजन में 13 मैच खेले, जिसमें 20.77 की मामूली औसत और 147.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 270 रन बनाए। इस दौरान वे 2 ही अर्धशतक लगा सके। उनके खराब प्रदर्शन का नतीजा मुंबई इंडियंस पर भी पड़ा। टीम पूरे सीजन 14 मैचों में से 4 मैच ही अपने नाम कर सकी और टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी।
खबरें और भी
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर भी खतरा
सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाई। इसके साथ टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बनी, जिसने टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल डिफेंड किया हो। हालांकि, सूर्या टूर्नामेंट में भी फ्लॉप रहे और मात्र एक अर्धशतक लगा सके। उनकी खराब फॉर्म और उम्र को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें कप्तानी से हटा सकता है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने की रिपोर्ट सामने आई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।