IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने भारत की डूबती नैया को लगाया किनारे, संकटमोचक बन टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया
विश्व कप के पहले मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। ऐसे में भारत की डूबती नैया को सूर्यकुमार यादव ने किनारे ल ...और पढ़ें
-1770477672308_m.webp)
सूर्या ने लगाया अर्धशतक।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में सूर्यूकुमार यादव का बल्ला चलता ही है। टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत के फेल होने के बाद स्काई ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। टी20 विश्व कप 2026 में भी यही नजारा देखने को मिला।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। ऐसे में भारत की डूबती नैया को सूर्यकुमार यादव ने किनारे लगाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। स्काई ने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मुकाबले में 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। अपनी इस पारी में टीम इंडिया के कप्तान ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। स्काई की इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए।
पावरप्ले में 6 विकेट गिरे
अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पावरप्ले में ही 4 झटके लग गए थे। दूसरे ही ओवर में इनफॉर्म अभिषेक शर्मा कैच आउट हुआ। उनका खाता तक नहीं खुला। छठे ओवर में ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे पवेलियन लौट गए। ईशान ने 20 और तिलक ने 25 रन बनाए। शिवम दुबे भी कोई रन नहीं बना पाए।
छोटी-छोटी साझेदारी की
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह के साथ कुछ रन (26) जोड़े। रिंकू ने 14 गेंदों पर 6 रन की धीमी पारी खेली और वह कैच आउट हो गए। सूर्या ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 5 रन और उपकप्तान अक्षर पटेल के साथ 24 गेंदों पर 41 रन की पार्टनरशिप की। एक छोर से विकेट गिरते रहे पर स्काई ने दूसरा छोर थामे रखा। वह लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर भारत के स्कोर को 150 के करीब ले जाने का प्रयास करते रहे। वह अपने मंसूबों में कामयाब भी हुए।
बतौर कप्तान 1000 रन पूरे
मुकाबले में 10 रन बनाते ही सूर्या के बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे हुए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 1905 रन, विराट कोहली ने 1570 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने 1112 रन बनाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।