T20 World Cup जीतने के बाद अपने घर पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, सूर्या-ईशान का हुआ जोरदार स्वागत
टी-20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन अपने घर लौटे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। ईशान किशन ने भविष् ...और पढ़ें

ईशान किशन-सूर्यकुमार यादव
पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ईशान किशन मंगलवार को टी-20 विश्व कप में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद अपने होमटाउन पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके अलावा भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का भी भव्य स्वागत हुआ।
इस दौरान ईशान ने कहा कि टीम भविष्य में और खिताब जीतने के लिए पक्का इरादा रखती है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। टीम इंडिया जीत गई है, यह न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत अच्छा पल है। मुझे उम्मीद है कि हम आगे भी खेलते रहेंगे और जीतेंगे। मेरा मानना है कि अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
सूर्यकुमार यादव ने दिया रिएक्शन
मैं हमेशा युवाओं को बढ़ावा देने की कोशिश करता हूं। ईशान ने फाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।