Trending

    T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के अलावा किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड? पूरी लिस्‍ट में भारतीयों का रहा दबदबा

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 05:11 PM (IST)

    भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतने में कामयाब रही। विश्व कप जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स का टूर्नामेंट के अवॉर्ड्स पर भी कब्जा रहा। आइए आपको अवॉर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संजू सैमसन के अलावा किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा अवॉर्ड?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को ही अपने नाम नहीं किया है बल्कि प्लेयर्स ने अवॉर्ड्स पर भी अपना कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले से पहले अवॉर्ड मिलने की रेस में शायद भारतीय खिलाड़ी नहीं थे लेकिन खिताबी जंग में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

    न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर के दबाव में 159 रनों पर सिमट गई और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम कर लिया। फाइनल जीतने के साथ ही भारत के खिलाड़ियों ने अवॉर्ड पर भी अपना कब्जा जमा लिया। आइए आपको बताते हैं कि किस खिलाड़ी को कौन-सा अवॉर्ड मिला है और टूर्नामेंट के बेहतरीन बैटर और बॉलर कौन रहे हैं?

    संजू सैमसन (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट)

    टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने फाइनल में भी 89 रनों की पारी खेली। संजू ने पूरे टूर्नामेंट में 5 मैचों में खेलते हुए 80.25 की औसत और 199.38 की स्ट्राइक रेट ने 321 रन ठोके। उनके इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

    Sanju Samson (1)

    जसप्रीत बुमराह (प्लेयर ऑफ द मैच, फाइनल)

    भारत के तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उनके आगे कीवी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। बुमराह ने फाइनल मैच में 4 ओवर में 15 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पेल डाला। दिग्गज गेंदबाज को इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    Jasprit Bumrah

    वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन

    पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने विश्व कप में दो शतक लगाया। वे टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 6 मैचों में 383 रन बनाए।

    Sahibzada Farhan

    टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के जसप्रीत बुमराह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के नाम पर दर्ज है। बुमराह ने 8 मैचों में खेलते हुए 14 विकेट अपने नाम किए, जबकि चक्रवर्ती ने 9 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए हैं।

    सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

    कनाडा के युवराज समरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में 62 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली थी। वे एसोसिएशट देशों की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।

    सबसे अधिक छक्के

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के संजू सैमसन के नाम पर दर्ज है। संजू ने टीम इंडिया के लिए 5 मैचों में खेलते हुए 24 छक्के जड़े। उन्होंने फाइनल में भी 8 छक्के लगाए थे और लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए।

    बेस्ट बॉलिंग फिगर

    वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड के नाम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड रहा। शेफर्ड ने ग्रुप स्टेज के मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 20 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: 'सिर्फ भगवान का प्लान नहीं...', Gautam Gambhir के 1.4 बिलियन वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

    यह भी पढ़ें- भारत के टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनने पर आगबबूला हुए Mohammad Amir, कहा- 'मेरे घर नहीं लाएंगे ट्रॉफी'