IND Playing 11 vs NZ: फाइनल मुकाबले में इन 11 प्लेयर्स के साथ उतरी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने किया बड़ा बदलाव
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है। कुछ ही समय बाद इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कीवी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है।
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
बल्लेबाजी करके खुश हैं
सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद कहा, "पहले बल्लेबाजी करके खुश हूं क्योंकि हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में बोर्ड पर रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। अब यह इतिहास बन चुका है, नया विश्व कप और हम इसके लिए उत्साहित हैं। मैदान पूरी तरह से तैयार दिख रहा है, बस टॉस बाकी है और उम्मीद है कि हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। हमने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।"
भारतीय टीम का प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत ने सभी मैच जीते। टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रन से, नामीबिया को 93 रन से, पाकिस्तान को 61 रन से और नीदरलैंड को 17 रन से मात दी।
सुपर-8 का आगाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने हार के साथ किया। पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर वापसी की। सुपर-8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त दी। रोमांचक सेमीफाइनल में सूर्या की सेना ने इंग्लैंड को 7 रन से धूल चटाई थी।
कीवी कप्तान क्या बोले
मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, थोड़ी घास है। हम जानते हैं कि भारत के पास इतनी ताकत है कि हम उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोक सकें जिसे आसानी से हासिल किया जा सके। यह एक बेहतरीन रात होगी और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। हम जानते थे कि सेमीफाइनल में पहुंचना एक बड़ा मौका होता है और फिर हमें एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना था।"
उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि आज रात हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। आज रात हम एक और तेज गेंदबाज के साथ खेल रहे है। मैककॉन्ची नहीं खेलेंगे। जैकब डफी की वापसी हुई है। सच कहूं तो पिच काफी अच्छी लग रही है, तो देखते हैं कि पहले ओवर में कुछ होता है या नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि इसमें काफी रन बनेंगे।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।