Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर के साथ-साथ भारत को चैंपियन बनाने में जुटे थे ये 4 दिग्‍गज, देश इनका रहेगा आभारी

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 06:36 PM (IST)

    टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार या ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारतीय टीम ने जीता फाइनल मैच।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्‍तान वाली टीम ने न्‍यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्‍त दी। इसके साथ ही भारत ने बैक टू बैक खिताब अपने नाम किया। साथ ही 3 बार टी20 विश्‍व कप जीतने वाली और घर पर ट्रॉफी उठाने वाली इकलौती टीम बन गई।

    हेड कोच का अहम रोल

    भारत के विश्‍व विजेता बनाने में हेड कोच गौतम गंभीर का अहम रोल रहा। उन्‍होंने कई बोल्‍ड फैसले लिए और उन्‍हें सही साबित करके भी दिखाया। फाइनल में जब लग रहा था कि भारत की प्‍लेइंग 11 में बदलाव होगा, तब उन्‍होंने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं की। अभिषेक शर्मा का बल्‍ला नहीं चल रहा था और वरुण चक्रवर्ती भी रन लुटा रहे थे। इसके बाद भी दोनों प्‍लेयर फाइनल खेले और अभिषेक ने तूफानी अर्धशतक लगाया।

    पर्दे के पीछे था सपोर्ट स्‍टाफ

    मैदान पर उतरने वाले 11 प्‍लेयर और हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा भारत की जीत में सपोर्ट स्‍टाफ का भी अहम रोल रहा। इन्‍होंने कैमरे से दूर पर्दे के पीछे रहकर अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। इनका नाम भले ही स्‍कोर बोर्ड या मीडिया-सोशल मीडिया पर नहीं आ रहा हो पर उन्‍होंने भारत की जीत की नींव रखी। आइए भारत के सपोर्ट स्‍टाफ के बारे में जानते हैं।

    बैटिंग कोच सितांशु कोटक

    पूरे टी20 विश्‍व कप में भारतीय बल्‍लेबाजों की धमक देखने को मिली। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मौकों पर 250 पार स्‍कोर बनाया। भारत की इस विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी के शिल्‍पकार कोई और नहीं बैटिंग कोच सितांशु कोटक हैं। उन्‍होंने नेट्स पर प्‍लेयर्स को घंटों अभ्‍यास कराया। जहां-जहां सुधार की जरूर थी उसे पूरा किया और फिर जो रिजल्‍ट आया उसे दुनिया ने देखा।

    बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल

    गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर मेहनत कराई। नेट्स में भारतीय गेंदबाज लगातार पसीना बहाते नजर आए। यही कारण था भारतीय गेंदबाजों में अलग धार देखने को मिली। उन्‍होंने हर कंडीशन में गेंदबाजी की और भारत को जीत दिलाई।

    फील्डिंग कोच टी दलीप

    टी20 विश्‍व कप 2026 के दौरान भारतीय फील्‍डर्स ने कुछ अविश्‍वसनीय कैच लिए। सेमीफाइनल में अक्षर पटेल हों या फाइनल में ईशान किशन, दोनों में कमाल की फील्डिंग की। फाइनल में ईशान ने 3 उम्‍दा कैच लपके। मैदान पर भारतीय प्‍लेयर्स की मुश्‍तैदी के पीछे फील्डिंग कोच का बड़ा हाथ है।

    सहायक कोच रयान टेन डोशेट

    मैच से पहले और मुकाबले के बाद अक्‍सर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नजर आने वाले सहायक कोच रयान टेन ने भारतीय टीम को मुकाबले से पहले बारीकी से इसकी तैयारी कराई। यह कारण है कि टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मैच ही हारी।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ICC ने किया प्राइज मनी का एलान, विनर इंडिया से लेकर ओमान तक हर टीम हुई मालामाल

    यह भी पढ़ें- Arshdeep Singh पर ICC का एक्शन, फाइनल में कीवी बैटर को गेंद मारने की मिली सजा; लगा तगड़ा जुर्माना