Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC की सख्‍ती के बाद पाकिस्‍तान पहुंचे बांग्‍लादेश बोर्ड के अध्‍यक्ष, भारत-पाकिस्‍तान मैच पर जल्‍द होगा फैसला

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 03:57 PM (IST)

    बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष अमीनुल इस्‍लाम बुलबुल आज लाहौर में पीसीबी अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान भारत-पाकिस्‍तान मैच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    15 फरवरी को होनी है टक्‍कर।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍वकप 2026 का भले ही 7 फरवरी आगाज हो गया हो, पर 15 फरवरी को भारत-पाकिस्‍तान का मैच होगा या नहीं इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, इस मामले पर एक नाटकीय मोड़ आ गया है।

    आज शाम को आईसीसी और पीसीबी के बीच होने वाली मीटिंग ने इसका फैसला हो जाएगा। इस बैठक में बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष अमीनुल इस्‍लाम बुलबुल भी हिस्‍सा ले सकते हैं। इसके लिए वह लाहौर पहुंच गए हैं। आईसीसी के दो अधिकारी (इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी) भी बीसीबी और पीसीबी की बैठक के लिए लाहौर पहुंच गए हैं।

    सीईओ ले सकते हैं हिस्‍सा 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीनुल इस्लाम आज लाहौर में पीसीबी अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान भारत-पाकिस्‍तान मैच पर भी चर्चा होगी। इतना ही नहीं आज शाम आईसीसी की जूम पर एक बैठक होगी। इस मीटिंग में आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता, मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल हिस्‍सा ले सकते हैं।

    समाधान की तलाश होगी

    इस मीटिंग में भारत-पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर चर्चा होगी और समाधान तलाशा जाएगा। साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि पाकिस्‍तान क्रिकेट का भविष्‍य कैसा रहने वाला है। अगर पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलता है तो उन पर कई प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

    बांग्‍लादेश को किया था बाहर

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश ने औपचारिक रूप से अनुरोध किया था कि उसके मैच टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित कर दिए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने बांग्‍लादेश सरकार की नहीं सुनी और उन्‍हें विश्‍व कप से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह ग्रुप सी में स्‍कॉटलैंड को जगह दी गई थी।  

    बांग्‍लादेश के सपोर्ट में पाकिस्‍तान

    पाकिस्तान सरकार और पीसीबी ने बांग्लादेश का समर्थन किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साफ किया कि उनकी टीम विश्‍व कप तो खेलेगी, पर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्‍कार करेगी। पीसीबी ने सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए अप्रत्याशित घटना (फोर्स मेज्योर) का हवाला दिया था।

    ऐसे में आईसीसी ने पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड से जवाब मांगा कि वह भारत के खिलाफ क्‍यों नहीं खेल रहे हैं। साथ ही उन्‍होंने इसके नुकसान भी गिनाएं। इसके बाद पीसीबी के तेवर बदले और उन्‍होंने आईसीसी से औपचारिक बातचीत की।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup: हेड कोच Gautam Gambhir ने सूर्या की पारी को बताया ‘मास्टरक्लास’,सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO

    यह भी पढ़ें- India vs USA: कप्तान Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड के पहले मैच में ही तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड