Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: न्‍यूजीलैंड की जीत से बदल गया दूसरे ग्रुप का समीकरण, पाकिस्‍तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 11:21 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 में बुधवार को न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से मात दी। इस हार के साथ टूर्नामेंट में श्रीलंका का सफर समाप्‍त हो गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पाकिस्‍तान अब भी रेस में है।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में खेला जा रहा है। बुधवार को ग्रुप-2 का अहम मैच खेला गया। इस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से मात दी। इस हार के साथ टूर्नामेंट में श्रीलंका का सफर समाप्‍त हो गया। वहीं कीवी टीम ने सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को मजबूत किया है। हालांकि, न्‍यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्‍तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

    सुपर-8 में दूसरा ग्रुप

    सुपर-8 का पहला मैच न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया था। यह मैच बारिश कारण रद हो गया था और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया था। इसके बाद सुपर-8 में ग्रुप 2 के दूसरे मैच में इंग्‍लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से शिकस्‍त दी।

    वहीं मंगलवार को इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को 2 विकेट से हराकर उनकी सेमीफाइलन की राह और कठिन कर दी। पाकिस्‍तान का नेट रन रेट अभी -0.461 है। अब न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर उनका सपना ही तोड़ दिया। इस जीत से न्‍यूजीलैंड के 3 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +3.050 है।

    अगला मैच हर हाल में जीतना होगा

    पाकिस्‍तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्‍हें अपने अगले मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया होगा। इससे पाकिस्‍तान के भी 3 अंक हो जाएंगे। साथ ही दुआ करनी होगी कि न्‍यूजीलैंड अपने अगले मैच में इंग्‍लैंड से हार जाए। हार का अंतर भी बड़ा हो।
    इस कंडीशन में न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के 3-3 अंक होंगे। अगर पाकिस्‍तान का नेट रन रेट न्‍यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम सेमीफाइनल में जगह पक्‍की कर लेगी। अगर न्‍यूजीलैंड ने अगले मैच में इंग्‍लैंड को हरा दिया तो उनके 5 अंक होंगे और टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 23.13.26

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के 3 स्‍पॉट के लिए 7 देशों के बीच जंग, जान लीजिए सभी टीमों का समीकरण

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: कैसे होती है नेट रन रेट की कैलकुलेशन? इस मैथड से 5वीं का स्टूडेंट भी कर देगा सॉल्व

    women achievers
    women achievers