Trending

    T20 World Cup 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज, पाकिस्‍तानी रहा नंबर-1

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 04:00 AM (IST)

    भारत के टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 चैंपियन बनने के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के टॉप-5 रन स्‍कोरर्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के चैंपियन बनने के साथ रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का समापन हुआ। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बना सकी। भारत ने 96 रन से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।

    भारत ने चैंपियन बनकर रिकॉर्ड्स बुक को तितर-बितर कर दिया। भारत पहला ऐसा देश बना, जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता। भारत सबसे ज्‍यादा बार (तीन) टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने वाला देश बना। भारत टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने वाला पहला मेजबान देश बना।

    चलिए ध्‍यान देते हैं कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज कौन रहे? भारतीय टीम के दो बल्‍लेबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन करके टॉप-5 सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में अपनी जगह बनाई। पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज शीर्ष पर रहा।

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज

    1) साहिबजादा फरहान

    sahibcentury

    पाकिस्‍तान के ओपनर साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले नंबर-1 बल्‍लेबाज रहे। पाक ओपनर ने टूर्नामेंट में सात मैचों में एक शतक के दम पर 383 रन बनाए। उन्‍होंने 76.60 की औसत की यह रन बनाए। पाकिस्‍तान का सफर सुपर-8 चरण में समाप्‍त हो गया था।

    2) टिम साइफर्ट

    seifertinside

    न्‍यूजीलैंड के ओपनर टिम साइफर्ट टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्‍थान पर रहे। साइफर्ट ने टूर्नामेंट में कई धाकड़ प्रदर्शन किए और फाइनल में भी उपयोगी पारी खेली। टिम साइफर्ट फाइनल में 52 रन बनाकर आउट हुए। कीवी बल्‍लेबाज ने 9 मैचों में 54.17 की औसत से 325 रन बनाए। साइफर्ट का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 89 रन रहा।

    3) संजू सैमसन

    samsonbaba

    भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में कम मौके मिलने के बावजूद अपना नाम इस खास लिस्‍ट में दर्ज कराया। संजू ने केवल 5 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 321 रन बनाए। उन्‍होंने 80.25 की औसत से ये रन बनाए। संजू का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 97 रन रहा।

    4) ईशान किशन

    kishantwenty

    भारत के उभरते हुए सितारे ईशान किशन ने भी फाइनल में अर्धशतक जमाया और अपना नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में तीसरे स्‍थान पर पहुंचे। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में 9 मैचों में 317 रन बनाए। उन्‍होंने 35.22 की औसत से यह रन बनाए। ईशान का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 77 रन रहा।

    5) फिन एलेन

    finnrecord

    न्‍यूजीलैंड के ओपनर फिन एलेन ने टूर्नामेंट में धाकड़ प्रदर्शन करके काफी प्रभावित किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका शतक भला कौन ही क्रिकेट फैन भूल सकता है। एलेन टूर्नामेंट के टॉप-5 सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में शामिल रहे। एलेन फाइनल में नहीं चले और केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्‍होंने 9 मैचों में 58.80 की औसत से 294 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: Sanju Samson ने मचाया कोहराम, फाइनल में 1-2 नहीं इतने रिकॉर्ड बनाए

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: संजू-अभिषेक की जोड़ी बन गई टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में नंबर-1, पाकिस्‍तानियों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा