T20 World Cup 2026 Points Table Update: पाकिस्तान से आगे भारत, USA को हराकर टॉप पर पहुंचा; देखें ताजा अंक तालिका
T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 विश्व कप 2026 के पहले दिन भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने ग्रुप-ए मैचों में जीत दर्ज की। पाकिस्तान न ...और पढ़ें

T20 World Cup 2026 points table: टॉप पर पहुंचा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 Points Table Update: भारत और पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप के पहले दिन अपने-अपने ग्रुप-A मैचों में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। पहले दिन काफी रोमांच से भरपूर था क्योंकि पाकिस्तान और भारत दोनों को बड़ी जीत दर्ज करने से पहले काफी मेहनत करनी पड़ी। वेस्टइंडीज ने भी ग्रुप C में स्कॉटलैंड को हराया।
कोलंबो में टूर्नामेंट का पहला मैच खेलते हुए, पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 147 रन पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में, सलमान अली आगा की टीम ने ये मैच तीन विकेट से जीत लिया। ये लगातार तीसरी बार था जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नीदरलैंड्स को हराया। वहीं, भारतीय टीम ने अमेरिका को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में 29 रन से हराकर आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप की अंक तालिका (ग्रुप-ए) पहला स्थान हासिल किया।
T20 World Cup 2026 Group A points table
मेजबान भारत के लिए, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका (USA) के खिलाफ 84 रन की नाबाद पारी खेली। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम पावरप्ले के अंदर ही अपने पहले 4विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गई थी।
हालांकि, ये सूर्यकुमार (84, 49 गेंद) की शानदार पारी थी, जिसने मुंबई की मुश्किल बैटिंग पिच पर भारत को 161/9 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में, USA कभी भी लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में नहीं नजर आई और 132/8 रन ही बना सका। मोहम्मद सिराज तीन विकेट लेकर मैच के स्टार रहे, जबकि अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
जीत के बाद, भारत और पाकिस्तान दोनों के दो-दो प्वाइंट मिले हैं और वे ग्रुप A में टॉप दो पोजीशन पर हैं। हालांकि, भारत बेहतर नेट रन रेट (NRR) के आधार पर टॉप पर है।
ग्रुप C में वेस्टइंडीज ने जीत के साथ शुरुआत की
पहले दिन के एक और मैच में रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे वेस्टइंडीज ने ग्रुप C के मुकाबले में देर से शामिल हुई स्कॉटलैंड को 35 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर के 64 रनों की मदद से 20 ओवर में 182/5 रन बनाए। जवाब में, स्कॉटलैंड शेफर्ड के सामने टिक नहीं पाई, जिन्होंने 5/20 का शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने 35 रन से जीता।




कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।