IND vs NAM: दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंची भारतीय टीम गई कोच गौतम गंभीर के घर, नामीबिया से इस दिन टक्कर- Video
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय टीम अब अपने दूसरे मैच के लिए रविवार को दिल्ली पहुंची। रात में भारतीय टीम हेड कोच गौतम गंभीर ...और पढ़ें

दिल्ली में खेला जाएगा भारत का दूसरा मैच।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय टीम अब अपने दूसरे मैच के लिए रविवार को दिल्ली पहुंची। रात में भारतीय टीम हेड कोच गौतम गंभीर के घर पहुंची। गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ सभी प्लेयर्स और स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
कोच @GautamGambhir के घर भारतीय टीम... pic.twitter.com/dxH9JQ4N7z
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) February 8, 2026
भारत ने जीता पहला मैच
अपने पहले मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रन से मात दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम बुरी तरह फेल नजर आई थी। सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
कप्तान ने लगाया अर्धशतक
स्काई की इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका टीम निर्धारित ओवर में 132 रन ही बना सकी। जीत के बाद भारतीय उप-कप्तान अक्षर पटेल का मानना है कि उनके टॉप-ऑर्डर का जल्दी विकेट गंवाना, एक अच्छा अनुभव था।
VIDEO | Delhi: Team India lands at IGI Airport ahead of T20 World Cup clash against Namibia.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qGEeNq0b2r
भारत का पलड़ा भारी
भारत और नामीबिया के बीच अब तक 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इस दौरान बाजी भारतीय टीम ने मारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दोनों टीम टकराई थीं। इस मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से शिकस्त दी थी। मुकाबले में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था। अरुण जेटली स्टेडियम में प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर 4 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 2 में जीत मिली है और 2 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।
भारत टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।