IPL 2026: हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 गेंदबाज, KKR मैनेजमेंट ने ट्रायल्स में परखी काबिलियत
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 से पहले हर्षित राणा की चोट से झटका लगा है। टीम उनके विकल्प के तौर पर तीन नामों को परख रही है। इन गेंदबाजों ने ट्रा ...और पढ़ें
-1773856889306_m.webp)
हर्षित राणा की चोट ने बढ़ाई केकेआर की टेंशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तीन बार के आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को उस समय तगड़ा झटका लग गया जब उसके स्टार गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए। अगले सीजन की शुरुआत से पहले टीम को अब उनका विकल्प तलाशना है और इसके लिए उसके पास तीन नाम हैं जो आईपीएल-2026 में राणा की जगह ले सकते हैं।
राणा को दाएं घुटने में लिगामेंट में खिंचाव हुआ है। उनकी जगह कोलकाता सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और संदीप वॉरियर को अपने साथ जोड़ सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।
सिमरजीत दिखा चुके हैं दम
सिमरजीत सिंह 2022 और 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक 14 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें 11 विकेट लिए हैं। 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालने की काबिलियत रखने वाले इस गेंदबाज ने साल 2022 में चेन्नई के लिए 10 मैचों में नौ विकेट झटके थे। यह गेंदबाज सटीक यॉर्कर फेंकने के लिए जाना जाता है। हैदराबाद में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और वह सिर्फ चार मैच ही खेल सके।
इन दो ने दी ट्रायल्स
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ और वॉरियर को बुधवार को कोलकाता के पहले ट्रेनिंग सेशन के लिए ट्रायल के लिए बुलाया गया था। वहीं सिमरजीत ने मुंबई ट्रायल के पहले चरण में प्रभावित किया था। वहीं फ्रेंचाइजी की स्काउटिंग के हेड बीजू जॉर्ज और उनके डिप्टी मानविंदर बिस्ला मौजूद थे।
आसिफ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेकर अपना बेस्ट दिया था। ये गेंदबाज भी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने के लिए जाना जाता है, लेकिन चोटों से काफी परेशान रहा है। आसिफ ने साल 2018 में चेन्नई से अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन तब से उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इस गेंदबाज ने अपना आखिरी मैच साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाऱफ खेला था। उन्होंने अभी तक सात मैचों में सात विकेट लिए हैं।
वहीं वॉरियर पहले भी कोलकाता का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी से अपना डेब्यू किया था। वह इसके बाद तीन सीजन तक टीम का हिस्सा रहे। बाद में वह गुजरात टाइटंस के लिए भी खेले। अभी तक उन्होंने 10 मैचों में आठ विकेट अपने नाम किए।
चौथे खिताब पर नजरें
कोलकाता की नजरें अपने चौथे आईपीएल खिताब पर हैं। इस टीम ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीता था। राणा के चोटिल होने से टीम को झटका लगा है क्योंकि वह टीम के मुख्य हथियार थे। वहीं टीम ने इस साल श्रीलंका के मथिसा पथीराना को भी खरीदा था, लेकिन उनके खेलने पर भी अभी तक संशय बना हुआ है। ऐसे में टीम की चिंता उसकी गेंदबाजी है। टीम ने अगले सीजन की तैयारी तो शुरू कर दी है और उसकी कोशिश सीजन से पहले अपनी सभी कमियों को पूरा करने की होंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।