Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI को ले डूबा तिलक-नमन का कंफ्यूजन! ड्रॉप कैच बना टर्निंग प्वाइंट; क्रुणाल पांड्या ने RCB को दिलाई जीत

    Updated: Mon, 11 May 2026 01:01 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह हार तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच एक आसान कैच छोड़ने की वजह से महं ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    MI vs RCB: तिलक-नमन की कंफ्यूजन मुंबई को पड़ी भारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Tilak Varma Naman Dhir Catch dropped costly for MI vs RCB: तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच कंफ्यूजन के चलते एक आसान-सा कैच ड्रॉप हुआ, जिसका खामियाजा मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर आरसीबी से मैच हारकर भुगता। आरसीबी की टीम ने रविवार को रायपुर में खेले गए मैच में लास्ट बॉल थ्रिलर में 2 विकेट से जीत दर्ज की। 

     

    तिलक-नमन की कंफ्यूजन मुंबई को पड़ी भारी

    दरअसल, मैच के 18वें ओवर में जब क्रुणाल पांड्या ने अल्लाह गजनफर की गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ शॉट खेला तो धीर ने कैच को पकड़ा, लेकिन खुद पर कंट्रोल नहीं बना पाने की वजह से उन्होंने तिलक वर्मा जो मैदान के अंदर थे उन्हें कैच थ्रो किया। 

    तिलक को लगा कि उनका पैर बाउंड्री लाइन में चट हो गया और ये एक छक्का है, इसलिए उन्होंने कैच के लिए नहीं आगे गए। नमन धीर नाराज हो गए, क्योंकि उनका पता था कि उनका पैर बाउंड्री लाइन को नहीं टच हुआ। 

    ऐसे में कैच ड्रॉप हो गया और तिलक वर्मा की इस गलतफहमी पर नमन धीर को काफी गुस्सा आया। वीडियो रिप्ले में जब देखा गया तो नमन का पैर सही में रोप को नहीं छुआ था और अगर तिलक कैच पकड़ लेते तो क्रुणाल पांड्या आउट हो जाते।

    खबरें और भी

    तिलक की कंफ्यूजन का क्रुणाल ने फायदा उठाया और गजनफर को 2 बैक-टू-बैक छक्के जड़े। ये 12 रन एमआई पर भारी पड़ गया।

    हालांकि, बाद में तिलक ने ही क्रुणाल का कैच बाउंड्री लाइन में लपका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, क्योंकि आईपीएल में पहली बार आखिरी ओवर डालने राज अंगद आए, जिन्होंने आखिरी ओवर में वाइड और नो बॉल को मिलाकर कुल 5 एक्ट्रा रन दिए और आखिर गेंद पर रासिख सलाम ने रोमांच सिंगल लेकर मैच को खत्म किया।

    यह भी पढ़ें- 'अच्छे इंसान को कोई नहीं रोक सकता', Hardik से मनमुटाव के बीच Krunal Pandya हुए इमोशनल; पोलार्ड को बताया बड़ा भाई

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: कहीं खुशी तो कहीं गम... Virat Kohli शेर की तरह दहाड़े तो हार से टूटकर मैदान पर गुस्साए रियान-VIDEO