Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तिलक वर्मा को मिली नई टीम की कमान, करुण नायर की हुई वापसी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:43 PM (IST)

    भारत की टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को नई टीम की कमान सौंपी गई है। इस टीम में करुण नायर को भी जगह मिली है। ...और पढ़ें

    तिलक वर्मा को मिली कप्तानी

    तिलक वर्मा को मिली कप्तानी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह 23 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आंध्र प्रदेश से ही आने वाले रिकी भुई को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

    तिलक लंबे समय से भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं और हाल ही में उनको उप-कप्तानी मिली है। मुंबई इंडियंस में भी उनको बड़ी जिम्मेदारी देनी की चर्चा कुछ समय पहले थी। ऐसे में उनको साउथ जोन का कप्तान बनाना बताता है कि बीसीसीआई उन्हें लीडरशिप रोल में देख रहा है।

    करुण नायर की वापसी

    साउथ जोन की टीम में कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को भी जगह मिली है। करुण टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उनको टेस्ट टीम में आठ साल बाद वापस बुलाया गया था, लेकिन वह चार मैचों में सिर्फ एक ही अर्धशतक जमा पाए थे और फिर टीम से बाहर कर दिए गए। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और वह लगातार कोशिश कर रहे हैं। उनके अलावा टीम में विकेटकीपर एन जगदीशन हैं।

    सीधे सेमीफाइनल खेलेगी साउथ जोन की टीम

    दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है, लेकिन साउथ जोन की टीम सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी जो 30 अगस्त को खेला जाएगा। इसका कारण ये है कि साउथ जोन की टीम ने पिछले सीजन फाइनल खेला था। पिछले सीजन की दोनों फाइनलिस्ट टीम में सीधे सेमीफाइनल में उतरती हैं। सेंट्रल जोन ने पिछले सीजन फाइनल जीता था और इस बार वह सेमीफाइनल खेलेगी। इस टीम की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे।

    खबरें और भी

    दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम

    तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के. हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी थ्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावेरप्पा, अमन खान।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में 'तहलका' मचाकर टीम इंडिया में मारी एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ क्या होगा डेब्यू?

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: फिर खाली हाथ रह गए ये खिलाड़ी, दमदार प्रदर्शन के बाद भी अगरकर-गंभीर ने किया इग्नोर