Tim David पर लगेगा बैन? MI-RCB मैच के दौरान किए अभद्र इशारे; वायरल VIDEO मचा रहा बवाल
Tim David Oscene Gesture Video: आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड का मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान अभद्र इशारा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ...और पढ़ें

टिम डेविड को अश्लील इशारे करना पड़ेगा भारी!
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Tim David Obscene Gesture Video: आरसीबी के स्टार बैटर टिम डेविड (Tim David) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में अभद्र इशारे करना भारी पड़ सकता है। टिम डेविड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो आरसीबी के डगआउट में खड़े होकर एमआई की ओर दोनों हाथों की मिडिल फिंगर के इशारे करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये नहीं पता चल सका है कि ऐसा उन्होंने कब किया।
Tim David पर लगेगा बैन?
दरअसल, टिम डेविड पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल के तीन सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने एमआई का हिस्सा रहते हुए कई अहम पारियां खेली थीं। 2025 ऑक्शन में उन्हें आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया था। एमआई के खिलाफ खेले गए मैच (RCB vs MI) में टिम डेविड बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए।
वह पहली ही गेंद पर गोल्डन शिकार होकर पवेलियन लौटे। मैच के दौरान वह डगआउट से पूरी टीम का उत्साह बढ़ाते दिखे, लेकिन वायरल वीडियो से उनकी खुशी पलभर में फीकी हो गई है।
कुछ लोग उनके 'अभद्र' इशारे (Tim David Obscene Gesture) का मजाक बना रहे है, जबकि कुछ लोग इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर डेविड के अभद्र इशारे का वीडियो वायरल होने के बाद, दैनिक जागरण फुटेज की पुष्टि नहीं कर सका। ये भी नहीं पता चला है कि क्या ये इशारा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रायपुर में RCB vs MI मैच के दौरान किया था या किसी और मैच के दौरान। फिलहाल BCCI या IPL ने टिम डेविड के इस ‘गंदे इशारे’ के लिए कोई एक्शन नहीं लिया है।
All were busy with Virat Kohli’s celebration, see how Tim David celebrated 😂🔥 pic.twitter.com/0ApBaRNKNJ
— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) May 11, 2026
RCB ने MI पर दर्ज की रोमांचक जीत
आरसीबी ने मुंबई को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में दो विकेट से हराया। आखिरी ओवर में आरसीबी की टीम को 15 रन चाहिए थे। राज बावा की ओर से फेंके गए ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक छक्का लगाया और आखिरी गेंद रसिख सलाम ने दो रन लेकर मैच खत्म कर दिया। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई और एमआई की टीम आईपीएल से बाहर हो गई।
यह भी पढ़ें- MI को ले डूबा तिलक-नमन का कंफ्यूजन! ड्रॉप कैच बना टर्निंग प्वाइंट; क्रुणाल पांड्या ने RCB को दिलाई जीत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।