Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ये बचपन का प्यार है', बला की खूबसूरत हैं ट्रेविस हेड की पत्नी; फोटो देख बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी हो जाएगी जलन!

    Updated: Mon, 25 May 2026 06:08 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों बचपन के दोस्त हैं जो अब पती-पत्नी ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ट्रेविस हेड ने बचपन की दोस्त से की शादी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का हाल ही में विराट कोहली से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर हेड की पत्नी जेसिका को काफी कुछ सुनने को मिल रहा। वो भी तब जब उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि जेसिका कौन हैं और करती क्या हैं?

    जेसिका और ट्रेविस हेड की शादी 15 अप्रैल 2023 को हुई थी, लेकिन इससे पहले दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

    शादी से पहले हुआ बच्चा

    जेसिका और ट्रेविस हेड की जब शादी हुई थी तब पूरे ऑस्ट्रेलिया में इसकी चर्चा थी। इस शादी में उनके बचपन के दोस्तों के अलावा ट्रेविस हेड के क्रिकेटर दोस्त भी शामिल हुए थे। एडिलेड में शादी का कार्यक्रम रखा था जिसमें इन दोनों के साथ एक बेटी थी। शादी से पहले ही दोनों माता-पिता बन गए थे।

    दो सितंबर 2022 को जेसिका ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम मिला पेज हेड रखा गया। 2021 में इन दोनों ने सगाई की थी और फिर दो साल बाद शादी रचाई।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JESSICA HEAD (@jess_head)

    मॉडल और बिजनेस वुमन हैं जेसिका

    जेसिका बला की खूबसूरत हैं। वह किसी हिरोइन से कम नहीं लगती हैं। वह एक मॉडल भी रही हैं और ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है। हेड से शादी के बाद उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह हेलिक्स नाम की पीआर कंपनी की संस्थापक हैं। ये कंपनी स्पोर्ट्स स्पांसरशिप, इवेंट्स जैसे काम देखती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कुछ रेस्टोरेंट और कैफे ही हैं।

    यह भी पढ़ें- RCB-GT में से ही कोई जीतेगा IPL 2026 का खिताब! पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, भारतीय क्रिकेटर KL Rahul के पुराने साथी का हुआ निधन