Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया की जर्सी पाकर खुशी से फूले नहीं समाएं वैभव सूर्यवंशी, पहला रिएक्‍शन देकर दिल में बना ली जगह - Video

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 01:46 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। दौरे की शुरुआत से पहले उनके पास उनकी जर्सी पहुंच गई है जिसे देख वैभव भावुक ...और पढ़ें

    अपनी जर्सी देख भावुक हो गए वैभव सूर्यवंशी

    अपनी जर्सी देख भावुक हो गए वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हो गए वैभव सूर्यवंशी

    2. आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए हैं वैभव

    3. 26 जून से शुरू हो रहा है आयरलैंड दौरा 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में तूफान मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक सपना सच हो गया है। ये सपना था टीम इंडिया में चुने जाने का और उसकी जर्सी पहनने का। वैभव के पास उनकी जर्सी पहुंच गई है जिसे देख वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने एहसास बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।

    वैभव ने आईपीएल-2026 में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 776 रन बनाते हुए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। इसी प्रदर्शन को देखते हुए वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में चुना गया है।

    'मेरे पास शब्द नहीं हैं'

    बीसीसआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वैभव की जर्सी उनके पास पहुंचते हुए बताई गई है। वैभव जब बॉक्स में से अपनी जर्सी निकालते हैं तो कुछ देर इसे देखते ही रहते हैं। इस वीडियो में वैभव ने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं बयां करने के लिए कि मुझे कैसा लग रहा है। जिस सपने के लिए मैंने पहले दिन से क्रिकेट बैट पकड़ा था, ग्राउंड गया था, प्रैक्टिस करने के लिए, वो सपना आज मेरा पूरा हुआ। जो पहला कदम होता है वो आज पूरा हो गया है। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे तो ये सपना जैसा ही लग रहा था। वो टीशर्ट देखते ही मैं इतना खुश हो गया, मैं स्माइल कर रहा था। कभी-कभी होता है न कि जो आप सोचते नहीं हो वी आपके साथ हो जाता है और फिर आप रिएक्ट नहीं कर पाते। वही मेरा हाल था।"

    खबरें और भी

     

    बड़े मैचों के खिलाड़ी

    वैभव की उम्र भले ही छोटी है, लेकिन वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। आईपीएल-2026 में उन्होंने प्लेऑफ में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन उनकी टीम फाइनल में नहीं जा सकी थी। हाल ही में बाएं हाथ का ये बल्लेबाज इंडिया-ए के साथ श्रीलंका के दौरे पर ट्राई सीरीज खेलने गया था। इस दौरे पर वैभव का बल्ला शांत था और चार मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं निकला था, लेकिन फाइनल में वैभव का बल्ला चल गया। उन्होंने 11 गेंदों पर ही अर्धशतक ठोक दिया जो लिस्ट-ए में सबसे तेज अर्धशतक है।

    यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में किस नंबर की जर्सी पहनेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI के Video में हुआ खुलासा

    यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर के लिए 'अग्नि परीक्षा' होगी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज, Vaibhav Suryavanshi पर रहेंगी निगाहें