Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi ने श्रीलंका के पहले वनडे कप्‍तान के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, 15 साल के लड़के को मिली अहम सलाह - Video

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 02:17 PM (IST)

    भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं के कारण चर्चा में रहे। इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच के बाद उनकी एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi ने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी का लिया आशीर्वाद

    Vaibhav Suryavanshi ने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी का लिया आशीर्वाद

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए की हार के बाद किसके छुए पैर?

    2. वैभव सूर्यवंशी ने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी से लिया आशीर्वाद

    3. श्रीलंका में भी वैभव की हो रही तारीफ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी के एक रूप ने हर किसी को चौंका दिया है तो दूसरे रूप ने ये बताया कि वह कितने संस्कारी हैं। 15 जून को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच खेले गए मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला, जिसमें श्रीलंका ने इंडिया ए को हराकर फाइनल के लिए दावा मजबूत किया।

    मैच के बाद वैभव की श्रीलंकाई प्लेयर से लड़ाई हो गई, जिसका वीडियो खूब तेजी से वायरल हुआ। इसके अलावा फिर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें श्रीलंका के पहले वनडे कप्तान का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। इस दौरान वैभव ने बेहद सम्मान के साथ उनकी बातें भी सुनी।

    Vaibhav Suryavanshi ने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी का लिया आशीर्वाद

    दरअसल, इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच के बाद एक और वीडियो सबके सामने आया, जिसमें वैभव श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और इस टीम के पहले वनडे कप्तान अनुरा टेनेकुन के पैर छुकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। साल 1975 में वनडे विश्व कप में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कर चुके टेनेकुन दांबुला में मौजूद थे और उन्होंने वैभव से मुलाकात की।

    वैभव ने सबसे पहले टेनेकुन का आशीर्वाद लिया और टेनेकुन ने वैभव को अपने अनुभव के आधार पर काफी अहम सलाह दी। टेनेकुन ने कहा कि बाहरी बातें पर ध्यान देने या फिर लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान देने की जगह अपने खेल पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए।

    खबरें और भी

    कुछ दिन पहले विराट कोहली ने भी वैभव सूर्यवंशी को यही बात कही थी। RCB के एक वायरल वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर विराट, वैभव से मिले थे और बोले कि उसे सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।

    श्रीलंका में भी वैभव को मिल रही तारीफ

    IPL 2026 सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने के बाद वैभव के श्रीलंका में भी कुछ फैंस बन गए हैं। टेनेकोन ने कहा, "मैं IPL में उसकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुआ। जिस तरह से वो छक्के-चौके मारता है, वो वाकई कमाल है। उम्मीद है वो ऐसे ही खेलता रहेगा।"

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi पर लगेगा बैन? श्रीलंकाई प्लेयर से लड़ाई के बाद ICC ले सकता है एक्शन

    यह भी पढ़ें- 'घर जाओ' वाले कमेंट पर भड़के Vaibhav Suryavanshi, श्रीलंकाई खिलाड़ी संग लड़ाई का पूरा मामला क्या?