Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay Hazare Trophy 2022: रुतुराज के शतक पर भारी पड़ी शेल्डन जैक्सन की पारी, 15 साल बाद सौराष्ट्र बना चैंपियन

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 05:52 PM (IST)

    Vijay Hazare Trophy 2022 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत अच्छी रही। शेल्डन जैक्सन और हार्विक देसाई के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की पार्टनरशिप हुई। हार्विक देसाई 50 रन बनाकर आउट हुए।

    Hero Image
    विजय हजारे ट्रॉफी पर सौराष्ट का कब्जा। फोटो ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Vijay Hazare Trophy 2022 सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली है। फाइनल में महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराया। सौराष्ट्र के खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन और चिराग जानी चमके हैं। शेल्डन जैक्सन 133 रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। रितुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। इस मैच में सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा जयदेव उनकट, प्रेर मांकड़ और पार्थ भुट ने एक-एक विकेट चटकाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 साल बाद सौराष्ट्र बना चैंपियन

    249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत अच्छी रही। शेल्डन जैक्सन और हार्विक देसाई के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की पार्टनरशिप हुई। हार्विक देसाई 50 रन बनाकर आउट हुए। जबकि शेल्डन जैक्सन ने शतक लगाया। इसके बाद जय गोहिल खाता भी नहीं खोल सके। सामर्थ व्यास 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    अर्पित वासवाड़ा भी कुछ खास नहीं कर सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, शेल्डन ने एक छोर संभाले रखा और शतक जड़ा। उन्होंने चिराग जानी के साथ मिलकर सौराष्ट्र की टीम को जीत दिलाई। शेल्डन 136 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 133 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, चिराग 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

    2007-2008 सीजन में सौराष्ट्र ने बंगाल को हराकर चैंपियन बना था। 2017-18 के फाइनल में कर्नाटक से हारे थे। वहीं अब 2022 में सौराष्ट्र पांच साल बाद विजय हजारे के फाइनल में पहुंचा था। सौराष्ट्र 15 साल बाद चैंपियन बना है।

    काम ना आई रुतुराज की पारी

    महाराष्ट्र की पारी गायकवाड़ के इर्द-गिर्द घूमती रही। रुतुराज ने इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 660 रन बनाए। टूर्नामेंट में उन्होंने कुल चार शतक लगाए। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड नाबाद 220 रनों की पारी खेली थी। रुतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

    इससे पहले गायकवाड़ ने सेमीफाइनल में जब शतक लगाया था तो उन्होंने रॉबिन उथप्पा की बराबरी की थी, जिन्होंने इस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाया था। उन्होंने आज विजय हजारे ट्रॉफी में रॉबिन उथप्पा के 11 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और अपना 12वां शतक लगाया।

    यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बनायी दो नई टीमें, पोलार्ड और राशिद खान को बनाया कप्तान

    यह भी पढ़ें- IPL New Rule: IPL ने की 'Tactical 'Substitute' नियम की घोषणा, 11 नहीं 15 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम