Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: कहीं खुशी तो कहीं गम... Virat Kohli शेर की तरह दहाड़े तो हार से टूटकर मैदान पर गुस्साए रियान-VIDEO

    Updated: Mon, 11 May 2026 12:26 PM (IST)

    आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    RCB जीती और Virat Kohli ने डगआउट में यूं मनाया जश्न

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Wild Celebration Video:मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया है। बेंगलुरु ने इस जीत के साथ आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जो प्लेऑफ का दरवाजा खटखटा रही है। क्रुणाल पांड्या ने 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर बेंगलुरु की जीत में अहम योगदान दिया। ये मैच हारने के साथ ही एमआई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। 

    जब आखिरी गेंद पर रसिख ने दो रन लिए और आरसीबी की टीम मैच जीत गई तब आरसीबी का खेमा जश्न में डूब गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा रहा है कि विराट कोहली आक्रामक अंदाज में जश्न मना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मुंबई के रियान रिकेल्टन को गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकते हुए देखा गया। 

    Virat Kohli ने डगआउट में यूं मनाया जश्न

    दरअसल, आरसीबी (RCB) को 1 गेंद पर दो रन की दरकार थी और रसिख सलाम डार ने गेंद को गेंदबाज राज अंगद बावा की ओर खेला। इसे उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ डिफ्लेक्ट किया और बैटर ने रन ले लिया और टीम को जीत दिलाई। 167 रन का पीछा करते हुए क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने 46 गेंद में 73 रन की पारी खेली। कार्बिन बॉश ने 4 विकेट लिए, जो एमआई के लिए काफी नहीं था। इस जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli Celebration after RCB Win) ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया, उससे ये लगा की उनके अंदर का 'असली बच्चा' बाहर आ गया है।

    मैच खत्म होने के बाद किंग कोहली बाउंड्री लाइन से चीखते, उछलते हुए मैदान के बीचों-बीच पहुंचे। उन्होंने हवा में जोरदार फिस्ट पंप किए और क्रुणाल पांड्या के गोद में कूद गए। उनका ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

    खबरें और भी

    दूसरी ओर एमआई के रियान रिकेल्टन के चेहरे पर टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का गम साफ झलक रहा है। उन्होंने गुस्से में गेंद को जमीन पर फेंका और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

     

    टॉप पर आरसीबी

    एक तरह जहां मुंबई की चीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है, तो वहीं, आरसीबी की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। उनकी टीम ने 11 मैच में 14 अंक हासिल किए हैं। आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में सबसे आगे चले रही है और अपने बाकी बचे तीन मैच में से उन्हें केवल एक जीत ही प्लेऑफ में पहुंचा देगी। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: मुंबई-लखनऊ बाहर, RCB बनी नंबर-1; प्लेऑफ की जंग में आया बड़ा ट्विस्ट

    यह भी पढ़ें- 'अच्छे इंसान को कोई नहीं रोक सकता', Hardik से मनमुटाव के बीच Krunal Pandya हुए इमोशनल; पोलार्ड को बताया बड़ा भाई