IPL के इतिहास में Virat Kohli का धमाका, KKR के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक; बनाया ये अटूट रिकॉर्ड
विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 105 रन की नाबाद पारी खेलकर आईपीएल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। वह रन चेज में सर्वाधिक (3) शतक लगाने वाले ज ...और पढ़ें

Virat Kohli बने IPL में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Historic Record IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि आईपीएल के इतिहास में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे छूना किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए एक सपना जैसा है।
Virat Kohli बने IPL में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड के जोस बटलर की बराबरी कर ली है। विराट ने ये रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया, जहां उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की पारी खेली।
इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले और उनका स्ट्राइक रेट 175.00 रहा। रन चेज में ये विराट का तीसरा IPL शतक है और अब वो बटलर के साथ टॉप पर आ गए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने 138 मैचों की 131 पारियों में 42.42 की औसत और 136.42 के स्ट्राइक रेट से 4285 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 3 शतक और 29 अर्धशतक हैंऔर उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 108 रन है।
सफल रन चेज में विराट ने 76 मैचों की 70 पारियों में 63.27 की औसत और 142.69 के स्ट्राइक रेट से 2784 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं, और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 108 रन है। विराट RCB के लिए बड़े रन चेज में सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं।
खबरें और भी
IPL इतिहास में RCB के 6 सबसे बड़े सफल रन चेज में विराट ने अहम रन बनाए हैं। आइए एक नजर डाले।
228 vs LSG, लखनऊ, 2025 - कोहली 54(30)
206 vs GT, बेंगलुरु, 2026 - कोहली 81(44)
204 vs KXIP, बेंगलुरु, 2010 - कोहली 16(12)
202 vs SRH, बेंगलुरु, 2026 - कोहली 69(38)
201 vs GT, अहमदाबाद, 2024 - कोहली 70(44)
193 vs KKR, रायपुर, 2026 - कोहली 105(60)
इन 6 पारियों में उन्होंने 197.50 की औसत और 173 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 395 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।इसके साथ ही विराट ने भारतीय खिलाड़ियों में IPL में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 21-21 अवॉर्ड हैं। वो 10 T20 शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।
विराट ने IPL 2026 की रन-लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है। वो ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट ने 12 मैचों की 12 पारियों में 53.77 की औसत और 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।