Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    0, 0... विराट कोहली को क्या हुआ? लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट

    Updated: Sun, 10 May 2026 10:16 PM (IST)

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली का खाता नहीं खुला। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कोई रन नहीं बना पाए कोहली।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली का खाता नहीं खुला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 54वें मैच में दीपक चाहर ने विराट कोहली को डक पर आउट किया। 167 रन चेज करने उतरी आरसीबी की ओर से विराट कोहली और जैकब बेथेल मैदान पर आए। मुंबई की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर ने किया।

    राज बावा ने लिया कैच

    जैकब ने पहली 2 गेंदों पर 2 चौके लगाए और तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर विराट कोहली को स्‍ट्राइक दे दी। चौथी गेंद पर विराट कोहली ने राज बावा को कैच थमा दिया। कोहली ने मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद कोहली की उम्मीद से थोड़ी ज्यादा उछलती है और बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगती है और राज बावा की ओर जाती है। वह आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लेते हैं। इसके बाद तो मुंबई के प्‍लेयर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    दूसरी बार डक पर आउट

    कोहली आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी बार डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी कोहली कोई रन नहीं बना पाए थे। कोहली ने तब 2 गेंदों का सामना किया था। प्रिंस यादव ने कोहली को बोल्‍ड किया था। यह दूसरा मौका है जब विराट कोहली लगातार दो आईपीएल पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। इससे पहले ऐसा 2022 सीजन में LSG और SRH खिलाफ हुआ था।

     

     

     

    आईपीएल में विराट कोहली को शून्य पर आउट करने वाले गेंदबाज

    • 2008: आशीष नेहरा (MI)
    • 2014: जहीर खान (MI)
    • 2014: भुवनेश्वर कुमार (SRH)
    • 2014: संदीप शर्मा (PBKS)
    • 2016: धवल कुलकर्णी (GL)
    • 2017: नाथन कूल्टर-नाइल (KKR)
    • 2022: दुष्मंथा चमीरा (LSG)
    • 2022: मार्को जानसन (SRH)
    • 2022: जगदीश सुचिथ (SRH)
    • 2023: ट्रेंट बोल्ट (RR)
    • 2026: प्रिंस यादव (LSG)
    • 2026: दीपक चाहर (MI)

    IPL में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

    • 18 - दिनेश कार्तिक (234 पारियां)
    • 18 - रोहित शर्मा (272 पारियां)
    • 16 - पीयूष चावला (92 पारियां)
    • 15 - अजिंक्‍य रहाणे (192 पारियां)
    • 14 - मनीष पांडे (162 पारियां)
    • 14 - अंबाती रायडू (187 पारियां)
    • 13 - एच सिंह (90 पारियां)
    • 12 - आर अश्विन (98 पारियां)
    • 12 - गौतम गंभीर (152 पारियां)
    • 12 - विराट कोहली (270 पारियां)

    यह भी पढ़ें- पर्दे के पीछे की असली 'चैंपियन': Mother’s Day 2026 पर जानिए क्रिकेट के सुपरस्टार्स को जन्म देने वाली माताओं के नाम

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni का महा-रिकॉर्ड टूटना तय! रविवार को विराट-रोहित रचेंगे नया इतिहास, खत्‍म होगी थाला की बादशाहत