Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: विराट कोहली वनडे सीरीज में तहलका मचाने को तैयार! नेट्स पर उड़ाया गर्दा; अंग्रेजों की तो खैर नहीं

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने किया अभ्‍यास

    विराट कोहली ने किया अभ्‍यास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। बुधवार को खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। टी20 के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी।
    वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने अभ्‍यास शुरू कर दिया है। कोहली को भारतीय वनडे टीम में जगह दी गई। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि उनकी मौजूदगी सब्‍जेक्‍ट टू फिटनेस है।

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ नहीं खेले

    अब विराट कोहली ने पूर्व बल्‍लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ मिलकर अलीबाग में अभ्‍यास किया। उनकी प्रैक्टिस की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे हैं कि कोहली पूरी तरह फिट हैं और इंग्‍लैंड के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। इंजरी के चलते विराट अफगानिस्‍तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेले थे। कोहली की वापसी से भारत का मिडिल ऑर्डर मजबूत होगा।

     

     

    कोहली रच सकते इतिहास

    इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली इतिहास रच सकते हैं। उनके पास वनडे में 15000 रन बनाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज बनने का मौका है। इस लिस्‍ट में टॉस पर सचिन तेंदुलकर (18426) हैं। कोहली ने अब तक खेले 311 वनडे की 299 पारियों में 58.71 की औसत और 93.82 की स्‍ट्राइक रेट से 14797 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 77 अर्धशतक के साथ ही 54 शतक भी लगाए हैं। 15000 के आंकड़े से वह सिर्फ 203 रन दूर हैं।

    इंग्‍लैंड के खिलाफ प्रदर्शन

    विराट कोहली को इंग्‍लैंड के खिलाफ बल्‍लेबाजी करना पसंद हैं। कोहली ने अंग्रेजों के खिलाफ अब तक खेले 38 वनडे की 38 पारियों में 1397 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय दिग्‍गज ने 10 फिफ्टी और 3 सेंचुरी ठोकी हैं। वह इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज भी बन सकते हैं।

    खबरें और भी

    इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्‍यादा रन

    • एमएस धोनी: 1546 रन
    • युवराज सिंह: 1523 रन
    • सचिन तेंदुलकर: 1455 रन
    • विराट कोहली: 1397 रन

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • पहला वनडे: 14 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम
    • दूसरा वनडे: 16 जुलाई- सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
    • तीसरा वनडे: 19 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन

    भारत की वनडे टीम

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: कप्तान बनते ही Shreyas Iyer का बड़ा धमाका, 5000 इंटरनेशनल रन पूरे कर दिग्गजों की लिस्ट में मारी एंट्री

    यह भी पढ़ें- On This Day: वो भावुक पल जब T20I से 'त्रिमूर्ति' हुए विदा, World Cup 2024 जीतने के बाद टूटा था फैंस का दिल