IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming: क्लीन स्वीप पर 'गिल ब्रिगेड' की नजरें, कैसे देखें IND vs AFG का लाइव मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा व आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश अफगानिस्तान का 3-0 से क् ...और पढ़ें

IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming Details
HighLights
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे
भारत की कोशिश सीरीज 3-0 से अपने नाम करने की
अफगानिस्तान अपनी लाज बचाने के लिए मैदान संभालेगा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan 3rd ODI Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा व आखिरी वनडे 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: 7 विकेट और 170 रन से जीत दर्ज की।
इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। अब चेन्नई फतह करके भारतीय टीम अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, हाशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान की टीम अपनी लाज बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी। मेहमान टीम की कोशिश भारत के खिलाफ पहली वनडे जीत दर्ज करने की भी होगी।
चलिए जानते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming की डिटेल्स
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच 20 जून को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा इंडिया बनाम अफगानिस्तान का तीसरा वनडे?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs AFG 3rd ODI मैच कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच टीवी पर कहां देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियोस्टार (JioStar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। जागरण डॉट कॉम पर आप मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें पढ़ सकते हैं।
कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम (Ind vs Afg 3rd ODI Weather Forecast)
चेन्नई में खिलाड़ियों और फैंस को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर के समय तापमान 40°C तक जा सकता है, लेकिन शाम के समय मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है और मैच खत्म होने तक तापमान 33°C तक गिर सकता है।
खबरें और भी
IND vs AFG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted XI)
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हाशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, जियाउर रहमान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 'मेरे 70 रन कम कर दिए', दूसरे वनडे के बाद ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच हुई मजेदार बहस - Video
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 2nd ODI Highlights: भारत के सामने अफगानिस्तान ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने सीरीज को किया अपने नाम