IPL में लोन पर मिलते हैं प्लेयर, आयुष म्हात्रे के बाहर होने के बाद चर्चा में आया यह अनोखा नियम; अश्विन ने CSK को दिया सुझाव
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। ...और पढ़ें

आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी करने वाले म्हात्रे इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 6 मुकाबलों में 201 रन बनाए थे। फ्रेंचाइजी ने बताया कि म्हात्रे को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी।
इस बीच सीएसके के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सीएसके आरसीबी के 19 साल के प्लेयर विहान मल्होत्रा या अभिज्ञान कुंडू को टीम में शामिल कर सकती है, हालांकि अभिज्ञान कुंडू आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं थे।
लोन पर लेना चाहिए प्लेयर
अश्विन ने X पर लिखा, "भविष्य में कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की आशंका को देखते हुए लोन विंडो सातवें मैच के बाद बंद हो जाएगी। आरसीबी से इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को लोन पर लेना एक अच्छा विचार होगा। उन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। अगर विहान नहीं तो अभिज्ञान कुंडू भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जिन्हें भविष्य की मुख्य टीम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा सकता है।"
With so many injuries on the horizons!
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) April 21, 2026
The loan window closes after the 7th game mark & it will be a great idea to loan this sensational talent from RCB.
He hasn’t played a single game so far, hence it is a viable option.
If not Vihaan, Abhigyan Kundu is also a left handed… pic.twitter.com/CimZCIjTyV
अश्विन से हुआ सवाल
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, "जब दोनों टीमें टॉप चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हों, तो कोई भी समझदार टीम मैनेजमेंट सीजन के बीच में अपने खिलाड़ियों को कॉम्पटीटर को क्यों देगा? अगर चोटों के कारण उनके कॉम्पटीटर में से एक जल्दी ही दौड़ से बाहर हो जाता है, तो इससे आरसीबी को ही फायदा होगा।"
इस पर अश्विन ने जवाब दिया, "एक टीम अच्छी स्थिति में है और दूसरी फिलहाल उससे प्रतिस्पर्धा नहीं कर रही है, इसलिए पैसा कमाने का मौका है और खिलाड़ी को भी खेलने का मौका मिल जाता है। कुछ मैचों के बाद वह अपनी ऑरिजनल फ्रेंचाइजी में वापस आ जाएगा।"
One team is comfortably placed and other isn’t competing with them at the moment, so there is an opportunity to make some 💰 and the player also gets a chance to play & he is going to be back with the original franchisee after a few games. https://t.co/L0uA6BYTB2
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) April 21, 2026
क्या होता है नियम
- आईपीएल में प्लेयर को लोन पर लेने का नियम साल 2018 में शुरू हुआ।
- अब तक किसी भी टीम ने इसका इस्तेमाल नहीं किया। इस नियम की कुछ शर्तें होती हैं।
- केवल वही प्लेयर लोन पर जा सकता है जिसने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अधिकतम 2 मुकाबले खेले हों।
- लोन की विंडो टीम के 7वें मैच तक खुलती है।
- अगर कोई प्लेयर लोन पर दूसरी टीम में जा रहा है तो उसे अपनी फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी।
- यह प्लेयर अपनी मूल फ्रेचाइजी के खिलाफ नहीं खेल पाएगा।
- इस प्लेयर को अपनी टीम से तो पैसा मिलता ही है, साथ ही वह लोन पर जिस टीम से जुड़ता है उससे मैच फीस मिलती है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर हुए Ayush Mhatre, CSK में उनकी जगह लेने के लिए ये 5 धाकड़ प्लेयर्स हैं सबसे बड़े दावेदार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।