Trending

    कौन हैं Aditi Hundia, जो भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद Ishan Kishan के साथ हुई ‘लवी-डवी’; देखें PHOTOS

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 10:41 AM (IST)

    Ishan Kishan GF Aditi Hundia। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने अपनी गर्लफ्रेंड अ ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Who is Ishan Kishan GF Aditi Hundia। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भारत ने फाइनल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने रिकॉर्ड 3 बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है।

    इस खिताबी जीत के बाद मैदान पर एक बेहद खास और इमोशनल नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन जीत के बाद तिरंगे में लिपटे नजर आए, लेकिन फैंस का दिल तब जीत लिया जब उनकी लेडी लव अदिति हुंडिया स्टैंड्स से उतरकर सीधे मैदान पर उनके पास पहुंच गईं और इस ऐतिहासिक जीत का उन्होंने ईशान के साथ जश्न मनाया।

    ईशान और अदिति को एक-साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए और उनकी 'लवी-डवी' तस्वीरें अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

    Ishan Kishan-Aditi Hundia: मैदान पर दिखा 'लवी-डवी' अंदाज

    खिताबी जीत के बाद जब ईशान किशन तिरंगे में लिपटे हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे, तभी अदिति हुंडिया स्टैंड्स से उतरकर सीधे मैदान पर आ गईं। दोनों को न केवल एक-दूसरे के साथ जीत का जश्न मनाते देखा गया। ईशान किशन ने अदिति को बाहों में लिया, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के साथ जमकर डांस भी किया।  

    कौन हैं अदिति हुंडिया?(Who is Aditi Hundia)

    • अदिति हुंडिया सिर्फ एक ईशान किशन की गर्लफ्रेंड नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक मजबूत पहचान है।ॉ
    • जयपुर की रहने वाली अदिति फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रही हैं और मिस दिवा 2018 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
    • उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से BBA की डिग्री ली है। हालांकि, बिजनेस की पढ़ाई के बावजूद उन्होंने अपने पैशन यानी मॉडलिंग और फैशन को करियर चुना।
    • अदिति अब एक एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) भी हैं और अपना खुद का फैशन लेबल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.5 लाख फॉलोअर्स हैं।

    2019 से शुरू हुई लव स्टोरी, दादाजी ने किया था खुलासा

    आईपीएल 2019 के दौरान ईशान और अदिति के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में आई थीं, जब अदिति को अक्सर स्टैंड्स में ईशान के लिए चीयर करते हुए देखा जाता था, लेकिन इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर फरवरी 0226 में लगी, जब ईशान के दादाजी अनुराग ने खुलकर कहा था कि हमें वो लड़की स्वीकार है, जिसे ईशान पसंद करता है।  

    ईशान किशन से उम्र में बड़ी हैं अदिति हुंडिया

    दिलचस्प बात ये है कि ईशान किशन अभी 27 साल के हैं, जबकि अदिति हुंडिया 29 साल की हैं। यानी अदिति उम्र में ईशान से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं, लेकिन मैदान पर उनकी बॉन्डिंग देखकर साफ पता चलता है कि उनके बीच प्यार कितना गहरा है।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup जीत के बाद Ishan Kishan को निहारती दिखीं गर्लफ्रेंड अदिति, दी बधाई; बिहार में विजय जुलूस

    यह भी पढ़ें- Ishan Kishan की हिम्मत को सलाम, फाइनल से एक दिन पहले खोए सगे संबंधी; गम भुलाकर भारत को जिताया World Cup