लगातार दो आईपीएल खिताब फिर भी नहीं है टीम इंडिया का हकदार, रजत पाटीदार को क्यों नहीं मिली जगह?
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो खिताब जिताने और शानदार बल्लेबाजी के बावजूद रजत पाटीदार को भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। ...और पढ़ें
-1780825739768_m.webp)
रजत पाटीदार को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। इस सेलेक्शन में कई हैरान करने वाले फैसले रहे जिसमें कप्तानी में बदलाव सबसे बड़ी बात है। हालांकि, इस शोर में एक खिलाड़ी की बात दब गई। वो खिलाड़ी है रजत पाटीदार।
वही रजत पाटीदार जिनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना खिताबी सूखा खत्म किया। वही पाटीदार जिनकी कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दो खिताब जीते, लेकिन उन्हीं पाटीदार को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।
चीफ सेलेक्टर ने बताई वजह
रजत पाटीदार की कप्तानी के साथ-साथ उनका बल्ला भी लगातार बोल रहा है। आईपीएल-2026 में वह आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। इस सीजन उनके बल्ले से 15 मैचों में 501 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें पांच अर्धशतक जमाए। पाटीदार को लेकर जब अजीत अगरकर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चुने सिर्फ 15 खिलाड़ी ही जा सकते हैं।
अजीत अगरकर ने कहा, "हमने कई खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा की और हमें लगा कि ये 15 हकदार थे। भारत में कई सारे अच्छे खिलाड़ी हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में आ सकते हैं, लेकिन इस समय जो टीम में खिलाड़ी हैं वो अच्छा कर रहे हैं। हमें लगता है कि हमने अच्छी टीम चुनी है। हमेशा ऐसा होगा कि कोई न कोई खिलाड़ी नहीं होगा। हमने जो टीम चुनी है उससे हम खुश हैं।
नहीं बन रही जगह
देखा जाए तो रजत पाटीदार की इस समय टीम में जगह नहीं बन रही है। टी20 में रजत चार, पांच या छह नंबर पर खेलते हैं। चौथे नंबर पर टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर का खेलना पक्का है। वहीं पांचवें और छठे नंबर के लिए भारत के लिए तिलक वर्मा, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में रजत के लिए जगह खाली नहीं है और अपनी बारी के लिए उन्हें इंतजार करना होगा।