Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 6349 रन बनाने वाला बल्लेबाज टीम से जुड़ा

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 09:24 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस को एक खुशखबरी मिली है। एक तूफानी बल्लेबाज आज टीम के साथ जुड़ गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई इंडियंस को मिली खुशखबरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस खराब शुरुआत के बाद जीत के रास्ते पर वापसी करती हुई दिख रही है। उसने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। इस मैच ने मुंबई के आत्मविश्वास काफी ऊपर पहुंचा दिया है। अब उसे अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है और इस मैच से पहले मुंबई को एक बड़ी खुशखबरी मिली है।

    मुंबई की टीम में एक तूफानी बल्लेबाज आ गया है। ये खिलाड़ी सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी टीम में योगदान दे सकता है। ये खिलाड़ी है इंग्लैंड के विल जैक्स। विल जैक्स को आज मुंबई की टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया है और संभावना जताई जा रही है कि वह 23 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

    लिया था ब्रेक

    जैक्स ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बाद छोटा ब्रेक लिया था और ये बात उन्होंने फ्रेंचाइजी को बता दी थी। जैक्स मुंबई के लिए ओपनिंग के विकल्प थे। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अभी तक अपने करियर में कुल 251 टी20 मैच खेल चुके हैं जिनमें 156.30 की स्ट्राइक रेट से 6349 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए उन्होंने 23 टी20 मैच ही खेले हैं जिनमें 629 रन बनाए हैं।

    जैक्स ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी फिरकी से कमाल किया था। उन्होंने नौ विकेट लिए थे और इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। बल्ले से उन्होंने 226 रनों का योगदान दिया था।

    मुंबई को मिलेगी मजबूती

    मुंबई ने आईपीएल-2026 के पहले मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन अगले चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन गुजरात के खिलाफ टीम ने जीत हासिल की और जिस अंदाज में उसे जीत मिली है उसे देख माना जा रहा है कि पांच बार की चैंपियन जीत के रास्ते पर लौटती दिख रही है जो बाकी टीमों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- CSK फैंस के लिए सबसे बड़ी गुड न्यूज, Ayush Mhatre के झटके के बीच MS Dhoni धांसू वापसी को तैयार

    यह भी पढ़ें- 'मैंने अपने दो प्रमुख हथियार पर जमकर काम किया', MI की नए मैच विनर ने किया खुलासा