WPL Mega Auction 2026 Updates: दीप्ति शर्मा बनीं दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी, एलिसा हीली रहीं अनसोल्ड
WPL Mega Auction 2026 Updates: महिला प्रीमियर लीग की पहली मेगा नीलामी में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्ज ने RTM का यूज करते हुए 3.20 करोड़ में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने अमेलिया कर को वापस पाने के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। कुल 67 खिलाड़ियों की किस्मत खुली। 23 विदेशी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा।

WPL Mega Auction 2026 Live Updates: डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला मेगा ऑक्शन आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Women Premier League Mega Auction 2026 Live Updates: महिला प्रीमियर लीग की पहली मेगा नीलामी पूरी हो गई है। कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदार मिले। इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहीं। नीलामी के दौरान कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च हुए।
यूपी वॉरियर्ज ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्ज ने RTM के जरिए 3.20 करोड़ में खरीदा। वह WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं। एलिसा हीली ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं।
मुंबई इंडियंस ने अमेलिया कर को 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वह पिछले सीजन भी मुंबई के लिए खेलीं थीं। सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वहीं, मेग लैनिंग को यूपी ने 1.90 करोड़ में खरीदा।
भारतीय खिलाड़ियों में शिखा पांडे दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। यूपी वॉरियर्ज ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा। श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा।
WPL Auction 2026 Live: WPL ऑक्शन 2026 का समापन
इसी के साथ WPL ऑक्शन 2026 का अंत होता है। कुल 67 स्लॉट भरे गए। 23 विदेशी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने अपने साथ जोड़ा। यूपी वॉरियर्ज ने सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। दीप्ति शर्मा को सर्वाधिक 3.20 करोड़ रुपये मिले। एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं।
WPL 2026 Auction Live: प्रतिका रावल को यूपी ने खरीदा
एस मेघना- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
साइका इशाक- 30 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में खरीदा।
प्रणवी चंद्रा- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
जी तृषा- 10 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने खरीदा।
खुशी भाटिया- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
प्रत्यूषा कुमार- 10 लाख बेस प्राइस- आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा।
मिली इलिंगवर्थ- 10 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा।
शबनम शकील- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
डैनी व्हायट-हॉज- 50 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने खरीदा।
मिन्नू मणि- 40 लाख बेस प्राइस- दिल्ली ने बेस प्राइस पर ही खरीदा।
प्रतिका रावल- 50 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने खरीदा।
राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने खरीदा।
सहाना पवार- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
दयालन हेमलता- 30 लाख बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा।
सायली सतघरे- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
अयूषी सोनी- 30 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने खरीदा।
WPL Auction 2026 Live: क्लोई ट्रयॉन को यूपी ने खरीदा
गार्गी वैंकर- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
सायली सतघरे- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
क्लोई ट्रयॉन- 30 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने बेस प्राइस पर खरीदा।
लूसी हेमिल्टन- 10 लाख बेस प्राइस- दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।
इसी वॉन्ग- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
प्रगति सिंह- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
त्रिवेणी वशिष्ठ- 20 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।
सुमन मीणा- 10 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने अपने साथ जोड़ा।
गौतमी नाईक- 10 लाख बेस प्राइस- आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा।
नल्ला रेड्डी- 10 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा।
आयुषी शुक्ला- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL Auction 2026 Live: प्रतिका रावल को नहीं मिले खरीदार
अंतिम एक्सीलेटर राउंड-
एस मेघना- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
ग्रेस हैरिस- 30 लाख बेस प्राइस- 75 लाख रुपये में आरसीबी ने खरीदा।
एमी जोन्स- 50 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
डार्सी ब्राउन- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
अलाना किंग- 40 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
वृंदा दिनेश- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
हुमायरा- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
शिप्रा गिरि- 10 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने बेस प्राइस पर खरीदा।
ममता माडीवाला- 10 लाख बेस प्राइस- दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।
मिली इलिंगवर्थ- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
हैप्पी कुमारी- 10 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।
नंदनी शर्मा- 20 लाख बेस प्राइस- दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।
हीदर नाइट- 50 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
किम गार्थ- 50 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।
प्रतिका रावल- 50 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
यास्तिका भाटिया- 30 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने 50 लाख में खरीदा।
राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
सिमर शेख- 10 लाख बेस प्राइस- यूपी ने बेस प्राइस पर खरीदा।
नजमा खान- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
पूनम खेमनार- 10 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा।
शिवानी सिंह- 10 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।
सहाना पवार- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
शानू सेन- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
एलिस कैप्सी- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
साइमा ठकोर- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
अश्वनी कुमारी- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
तारा नॉरिस- 10 लाख बेस प्राइस- यूपी ने बेस प्राइस पर खरीदा।
वैश्नवी शर्मा- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL Auction 2026 Live: 30 खिलाड़ियों पर लगेगी आखिरी बोली
आखिरी राउंड में 30 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। अभी अधिकतम 33 स्लॉट भरने बाकी हैं। टीमों के पास कुल 6.85 करोड़ का पर्स बचा है। MI और RCB के पास सिर्फ़ 80-80 लाख रूपये ही शेष हैं। जहां MI को कम से कम पांच स्लॉट भरने हैं, वहीं RCB को अभी कम से कम चार खिलाड़ी और लेने होंगे।
WPL 2026 Auction Live: निकोला को मुंबई ने खरीदा
शिवानी शिंदे- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
हीदर ग्राहम- 50 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
तेजल हसब्निस- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
निकोला कैरी- 30 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
रबेया खान- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL Auction 2026 Live: पूजा वस्त्रकर को आरसीबी ने खरीदा
पूजा वस्त्रकर- 50 लाख बेस प्राइस- आरसीबी ने 85 लाख में खरीदा।
तानिया भाटिया- 30 लाख बेस प्राइस- दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।
नुजहत परवीन- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
लिया तहूहू- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
ईडन कार्सन- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
फ्रान जोनस- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
शुचि उपाध्याय- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
सलोनी डंगोरे- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
लॉरा हैरिस- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
पूनम खेमनार- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
साहिला फिरदौस- 10 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने खरीदा
तीर्था सतीश- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
कोमल जांजड- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
कनिका आहूजा- 30 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।
तनुजा कंवर- 30 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा।
जॉर्जिया वेयरहम- 50 लाख बेस प्राइस- 1 करोड़ में गुजरात ने खरीदा।
अनुष्का शर्मा- 10 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा।
WPL Auction 2026 Live: डिएंड्रा और गौतम को यूपी ने खरीदा
स्नेहा दीप्ति- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
मोना मेश्राम- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
प्रिया पुनिया- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
डिएंड्रा डॉटिन- 50 लाख बेस प्राइस- आरसीबी और यूपी के बीच लड़ाई चली और अंत में वॉरियर्ज ने 80 लाख में बाजी मारी।
किम गार्थ- 50 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
काशवी गौतम- 30 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने 65 लाख की बोली लगाई। गुजरात जायंट्स ने RTM का यूज किया और 65 लाख में साइन किया।
शिखा पांडे- 40 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा।
अरुंधति रेड्डी- 30 लाख बेस प्राइस- आरसीबी ने 75 लाख में खरीदा
संजीवन संजना- 30 लाख बेस प्राइस- 75 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
WPL Auction 2026 Live: 11वें सेट की नीलामी पूरी
अनकैप्ड स्पिन खिलाड़ी-
प्रकाशिका नाईक- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
भारती रावल- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
प्रियंका कौशल- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
परुनिका सिसोदिया- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
जाग्रवी पवार- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL Auction 2026 Live: अनकैप्ड फॉस्ट बॉलर नहीं बिके
अनकैप्ड फॉस्ट बॉलर
हैप्पी कुमार- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
नंदनी शर्मा- 20 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
कोमलप्रीत कौर- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
मिली इलिंगवर्थ- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
शबनम शकील- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL Auction 2026 Live: सेट नंबर-9 की नीलामी पूरी
शिप्रा गिरि- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
ममता- माडीवाला- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
खुशी भाटिया- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
प्रत्यूषा कुमार- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
नंदिनी कश्यप- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL Auction 2026 Live: संस्कृति और प्रेमा को मिले खरीदार
हुमायरा काजी- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
संस्कृति गुप्ता- 20 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा।
प्रेमा रावत- 10 लाख बेस प्राइस- गुजरात जायंट्स ने 10 लाख की बोली लगाई। RCB ने RTM का यूज किया। 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा।
अमनदीप कौर- 20 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
जी तृषा- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
जिंतिमनी कलीता- 10 लाख बेस प्राइस- किसी ने पैडल नहीं उठाया।
एस यशश्री- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL 2026 Auction Live: दिल्ली ने दिया के लिए खोला दिल
प्रणवी चंद्रा- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
डेविना- 20 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
वृंदा दिनेश- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
दिशा कसात- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
आरुषि गोयल- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
दिया यादव- 10 लाख बेस प्राइस- दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
सानिका चालके- 10 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
WPL 2026 Auction Live: 1.10 करोड़ में बिकीं आशा
प्रिया मिश्रा- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
लिंसी स्मिथ- 30 लाख बेस प्राइस- आरसीबी ने पैडल उठाया और बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।
अमांडा-जेड वेलिंगटन- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
साइका इशाक- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
अलाना किंग- 40 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
आशा शोभना- 30 लाख बेस प्राइस- 1.10 करोड़ में यूपी वॉरियर्ज ने अपना साथ जोड़ा।
WPL 2026 Auction: उमा अनसोल्ड, क्रांति को यूपी ने खरीदा
उमा छेत्री- 50 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
इजाबेला गेज अनसोल्ड रही हैं
एमी जोंस भी रहीं अनसोल्ड
लिजेल ली के लिए DC ने लगाई 30 लाख की पहली बोली।
लॉरेन बेल- 45 लाख बेस प्राइस- आरसीबी ने- 60 लाख में खरीदा
डार्सी ब्राउन- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
क्रांती गौड़- 50 लाख बेस प्राइस- दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर पैडल उठाया। RTM का यूज कर यूपी वॉरियर्ज ने 50 लाख में अपने साथ जोड़ा।
शबनम इस्माइल- 40 लाख बेस प्राइस- मुंबई इंडियंस ने 60 लाख में अपने साथ जोड़ा।
लॉरेन चेटल- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
तितास साधु- 30 लाख बेस प्राइस- गुजरात ने बेस प्राइस पर खरीदा
WPL 2026 Auction Live: ऑलराउंडर खिलाड़ियों की नीलामी-
किरण नवगिरे- 40 लाख बेस प्राइस- आरसीबी ने बेस प्राइस पर खरीदा, यूपी ने RTM का यूज किया और 60 लाख में अपने साथ बरकरार रखा।
ग्रेस हैरिस- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
शनेल हेनरी- 30 लाख बेस प्राइस- 1.30 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
श्री चरणी- 30 लाख बेस प्राइस- 1.30 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ बनाए रखा।
नदिनी डी क्लर्क- 30 लाख बेस प्राइस- 65 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा।
स्नेह राणा- 30 लाख बेस प्राइस- दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा
राधा यादव- 30 लाख बेस प्राइस- 65 लाख में आरसीबी ने खरीदा
हरलीन देओल- 50 लाख बेस प्राइस- यूपी वॉरियर्ज ने 50 लाख में खरीदा
WPL Auction Live: लिचफील्ड को मिले 1.2 करोड़ रुपये
बल्लेबाजी कैटेगरी-
29 साल की सबिनेनी मेघना की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। अनसोल्ड रहीं।
31 साल की भारती फूलमाली की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई ने 45 खरीद लिया था। लेकिन गुजरात ने RTM का यूज किया और 70 लाख में अपना साथ जोड़ा।
ताजमिन बिट्स- 30 लाख बेस प्राइस- अनसोल्ड
फोएब लिचफील्ड- 50 लाख बेस प्राइस- यूपी और बेंगलुरु में बिट को लेकर जंग चली। 1.20 करोड़ में यूपी ने फोएब लिचफील्ड को अपना साथ जोड़ा।
जॉर्जिया वॉल- 40 लाख बेस प्राइस- किसी भी टीम ने पैडल नहीं उठाया। आरसीबी ने 40 लाख को बोली लगाई। यूपी ने RTM यूज किया। लेकिन खरीदा नहीं। बेंगलुरु ने 60 लाख में अपने साथ जोड़ा।
WPL 2026 Auction LIVE: ये है मार्की सेट और उनकी टीमें, कीमत
सोफी डिवाइन – गुजरात जायंट्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा
दीप्ति शर्मा – UP वॉरियर्स ने ₹3.20 करोड़ में खरीदा
एमेलिया केर – मुंबई इंडियंस ने ₹3 करोड़ में खरीदा
रेणुका सिंह – गुजरात जायंट्स ने ₹60 लाख में खरीदा
सोफी एक्लेस्टोन – UP वॉरियर्स (RTM के ज़रिए) ने ₹85 लाख में खरीदा
मेग लैनिंग – UP वॉरियर्स ने ₹1.90 करोड़ में खरीदा
लौरा वोल्वार्ड्ट – दिल्ली कैपिटल्स ने ₹1.10 करोड़ में खरीदा
एलिसा हीली- अनसोल्ड
WPL Mega Auction 2026 Live: दिल्ली के लिए खेलेंगी लौरा
साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.9 करोड़ में अपना साथ जोड़ा। वह इससे पहले गुजरात जायंट्स का हिस्सा थीं। लौरा ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।
WPL Mega Auction 2026 Live: मेग लैनिंग खेलेंगी यूपी के लिए
रेणुका ठाकुर का बेस प्राइस 40 लाख रहा। गुजरात जायंट्स ने पहली बोली लगाई। यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई। गुजरात जायंट्स ने रेणुका को 60 लाख में अपने साथ जोड़ा।
सोफी एकलस्टन- 85 लाख यूपी
इंग्लैंड की बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर सोफी एकलस्टन के लिए अधिक बोलियां नहीं देखने को मिली। RCB और DC के बीच कुछ बोलियों के बाद उनकी कीमत 85 लाख रूपये तक पहुंची थी। यहां पर UPW ने हाथ उठाया और RTM का इस्तेमाल करके उन्हें वापस अपने साथ जोड़ लिया।
सोफी एकलस्टन 85 लाख रूपये में फिर यूपी वॉरियर्ज का हिस्सा बनीं
मेग लैनिंग- 1.90 यूपी वॉरियर्ज
DC को लगातार तीन बार WPL फाइनल में ले जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग के लिए DC ने सबसे पहले पैडल उठाया और उनके तुरंत बाद UPW भी इसमें कूद गई। WPL 2023 में 1.1 करोड़ रूपये में बिकने वाली लानिंग के लिए DC 1.7 करोड़ रूपये तक गई थी। इसके बाद UPW ने 1.9 करोड़ रूपये बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ा।
WPL Mega Auction 2026 Live: MI ने अमीलिया कर के लिए इस्तेमाल किया RTM
न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया कर को मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया था, लेकिन अब उनके लिए RTM का इस्तेमाल किया है। यूपी और मुंबई ने अमीलिया के लिए लगातार बिडिंग वॉर की और देखते ही देखते बोली तीन करोड़ रूपये तक पहुंच गई। यहां पर MI ने RTM का इस्तेमाल किया। WPL 2023 में एक करोड़ रूपये में बिकने वाली अमीलिया इस बार MI के लिए 3 करोड़ रूपये में खेलेंगी।
WPL Mega Auction 2026 Live: यूपी ने दीप्ति पर लगाया बड़ा दांव
दिल्ली ने 50 लाख रूपये की बोली लगाई और उसके बाद किसी और की बोली नहीं आई। ऐसा लगा कि दिल्ली को काफी सस्ते में महिला वनडे विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिल गई है। हालांकि, यूपी के पास RTM मौजूद था।
इसके बाद दिल्ली ने सीधे 3.2 करोड़ रूपये की बोली लगाई और यूपी वॉरियर्ज ने इसे मैच करते हुए दीप्ति को रिटेन करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना RTM इस्तेमाल किया है। 3.2 करोड़ रूपये की बोली पर यूपी ने दीप्ति के लिए RTM का इस्तेमाल किया।
WPL Mega Auction 2026 Live: 2 करोड़ में गुजरात ने सोफी को किया साइन
मार्की खिलाड़ियों में पहला नाम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का निकला। 50 लाख बेस प्राइस रहा। वह अनसोल्ड रही। किसी भी टीम ने उन्हें खरीदा। दूसरा नाम सोफी डिवाइन का निकला। इनका भी बेस प्राइस 50 लाख रहा। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच लड़ाई चली। दिल्ली कैपिटल्स ने प्राइस बढ़ा दिया। गुजरात ने सोच विचार के प्राइज बढ़ा दिया। दिल्ली और गुजरात के बीच लड़ाई चली और आखिरी में गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में सोफी को साइन किया।
WPL Mega Auction 2026 Live: शुरू हुई मेगा ऑक्शन
WPL के चेयरमैन जैश जॉर्ज ने ऑक्शन को आधिकारिक रूप से शुरू करने की घोषणा की। चेयरमैन ने हरमनप्रीत कौर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन इस लीग का ध्येय है और यह बरकरार रहेगी।
WPL Mega Auction 2026 Live: ऑक्शन में किस देश की हैं कितनी खिलाड़ी?
ऑस्ट्रेलिया – 24
इंग्लैंड – 21
न्यूजीलैंड – 13
साउथ अफ्रीका – 11
वेस्टइंडीज़ – 4
श्रीलंका – 3
बांग्लादेश – 3
UAE – 2
USA – 1
थाईलैंड – 1
WPL 2026 Mega Auction Live: इन पांच चेहरों पर भी रहेंगी नजरें
इस बड़ी नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनने के कई दावेदार हैं। इनमें मेग लैनिंग, फीबि लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, लौरा वोल्वार्ड्ट, अमेलिया कर, नदिनी डी क्लर्क सरीखी खिलाड़ियों जैसे नाम इस दौड़ में शामिल हैं। लेकिन इस बड़ी नीलामी में पांच भारतीय नाम ऐसे भी हैं जिन पर सभी की नजरें रहेंगी और उन्होंने हालिया समय में अपने खेल से प्रभावित भी किया है।
WPL 2026 Mega Auction Live: 3:30 बजे से शुरू होगा मेगा ऑक्शन
डब्ल्यूपीएल मेगा नीलामी की शुरुआत 3 बजकर 30 मिनट से होगी।
WPL Auction 2026 LiveUpdates: 41.1 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी 5 फ्रेंचाइजी
वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी कुल 41.1 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी।
WPL Mega Auction Live: सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाली 11 अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट
11 अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। इनके नाम हैं- सोनिया मेंढिया, कंचन नागवानी, डाविना पेरिन, संस्कृति गुप्ता, अमनदीप कौर, नंदिनी शर्मा, त्रिवेणी वशिष्ट, लक्ष्मी यादव, आयेशा शेख, अक्षिता माहेश्वरी और अमिशा बहुखंडी।
WPL 2026 Auction Live: दिल्ली की होंगी एलिसा हीली
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चाहते हैं कि उनकी पत्नी और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स खरीदे। स्टार्क को आईपीएल 2026 नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया। स्टार्क ने कहा कि वो हीली को दिल्ली के लिए खेलते हुए देखना पसंद करेंगे।
WPL Auction Live: दिग्गजों ने शेयर किए किस्से
लिसा स्टाकहर, क्लिंगर और जोनाथन बैटी ने अपनी कहानियां शेयर की।
Pre-auction rituals? 🤔
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) November 27, 2025
🗣️ @sthalekar93, @maxyklinger, and @jonathanbatty share their stories ahead of a 𝙢𝙚𝙜𝙖 𝙙𝙖𝙮 🔨🙌 - By @mihirlee_58
Follow the #TATAWPLAuction 2026 LIVE today on https://t.co/jP2vYAWukG 💻 #TATAWPL pic.twitter.com/A6G5afZ7F3
WPL 2026 Mega Auction Live: सोफी एक्लेस्टोन बन सकती हैं मालामाल
भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन पर फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा रुपये लुटा सकती हैं। चोपड़ा ने कहा कि एक्लेस्टोन असली मैच विनर हैं और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए सभी फ्रेंचाइजी बेताब हैं। वैसे, यूपी वॉरियर्स की कोशिश राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करके सोफी एक्लेस्टोन को अपने पास बरकरार रखने की होगी। याद दिला दें कि सोफी एक्लेस्टोन का नाम मार्की खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।
WPL Auction Live: वैष्णवी शर्मा पर लग सकती ऊंची बोली
अनकैप्ड खिलाड़ियों में वैष्णवी शर्मा पर ऊंची बोली मिलने की संभावना है। मध्य प्रदेश की लेफ्ट-आर्म स्पिनर भारत की U-19 वर्ल्ड कप जीत (मलेशिया) में हैट्रिक लेकर सामने आई थीं और वह टूर्नामेंट की लीडिंग विकेट-टेकर भी रही थीं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका जलवा जारी रहा। सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में उन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट चटकाए।
WPL Auction Live: विदेशी खिलाड़ियों की मांग जबरदस्त
पहली WPL मेगा ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों की भी जबरदस्त मांग देखने को मिल सकती है। लॉरा वोल्वार्ड्ट, सोफीएक्लेस्टोन, सोफीडिवाइन, अमेलियाकेर, एलिसा हीली और मेगलैनिंग जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लॉरा वोल्वार्ड्ट का शानदार ICC ODI वर्ल्ड कप प्रदर्शन, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल में शतक शामिल हैं, उन्हें टॉप-बिड खिलाड़ी बनाती है। इसके अलावा उभरती हुई स्टार्स फोएबे लिचफील्ड, नाडिनडीक्लेरक, जॉर्जियावॉल और अलानाकिंग पर भी बोली लगने की उम्मीदें हैं।
WPL Auction Live Updates: RTM कार्ड का पहली बार होगा इस्तेमाल
पहली बार WPL टीमों को RTM (Right To Match) कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। इसके जरिए कोई भी टीम अपनी ही पुरानी खिलाड़ी को, जिसे रिलीज किया गया था, ऑक्शन में दूसरे द्वारा बोली लगाने के बाद उसी कीमत पर वापस खरीद सकती है।
WPL Auction Live Updates: कितने बजे से शुरू होगी डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी?
WPL 2026 की नीलामी आज यानी 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगी। यह दिन में 3:30 बजे से शुरू होगी। इस नीलामी में कुल 277 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से 194 भारतीय खिलाड़ी और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
WPL Auction Live: प्रतिका रावल और यास्तिका भाटिया इंजर्ड, फिर भी उपलब्ध
टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज प्रतिका रावल, विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और पेसर वी.जे. जोशिता इस समय चोटिल हैं, लेकिन उनका नाम अभी भी ऑक्शन पूल में शामिल है।
बुधवार को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में लीग ने WPL फ्रेंचाइजी को बताया कि इन खिलाड़ियों को अनिवार्य 15 सदस्यीय स्क्वॉड में नहीं गिना जा सकता। अगर कोई फ्रेंचाइजी इन्हें साइन करती है, तो उन्हें बाद में इनका रिप्लेसमेंट लेने की अनुमति नहीं होगी।
WPL Auction Live Updates: किस टीम के पर्स में कितना पैसा?
UP Warriorz (यूपी वॉरियर्स): 14.50 करोड़ रुपये
Gujarat Giants (गुजरात जायंट्स): 9 करोड़ रुपये
Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) : 6.15 करोड़ रुपये
Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस) : 5.75 करोड़ रुपये
Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स) : 5.70 करोड़ रुपये
WPL Auction Live Updates: जेस जोनासेन डब्ल्यूपीएल ऑक्शन से बाहर हुईं
ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग ऑलराउंडर जेस जोनासेन चोट के कारण WPL ऑक्शन से बाहर हो गई हैं। WPL ने यह जानकारी बुधवार को फ्रेंचाइजी को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में दी।
WPL Auction 2026 Live Update: बड़े स्टार्स के अलावा नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
एन. श्री चरणी
यास्तिका भाटिया
किरण नवगिरे
वैष्णवी शर्मा
दीया यादव
WPL Mega Auction 2026 Live: मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले किसे किया रिटेन?
Mumbai Indians द्वारा WPL 2026 मेगा नीलामी से पहले रिटेन की गई खिलाड़ी-
नैट स्किवर-ब्रंट – 3.5 करोड़ रुपये
हरमनप्रीत कौर – 2.5 करोड़ रुपये
हैली मैथ्यूज – 1.75 करोड़ रुपये
अमनजोत कौर – 1 करोड़ रुपये
जी कमलिनी – 50 लाख रुपये
Women’s Premier League 2026 Auction Live Updates: यूपी वॉरियर्स ने किसे किया रिटेन?
UP Warriorz ने डब्ल्यूपीएल मेगा नीलामी से पहले श्वेता सेहरावत को 50 लाख रुपये में रिटेन किया।
Women’s Premier League 2026 Auction Live Updates: गुजरात जायंट्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
Gujarat Giants ने डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन 2026 से पहले इन खिलाड़ियों को किया रिटेन-
ऐशले गार्डनर – 3.5 करोड़ रुपये
बेथ मूनी – 2.5 करोड़ रुपये
WPL Mega Auction Live Updates: Delhi Capitals ने नीलामी से पहले किसे किया रिटेन?
जेमिमा रोड्रिग्स – 2.2 करोड़ रुपये
शफाली वर्मा – 2.2 करोड़ रुपये
ऐनाबेल सर्दरलैंड – 2.2 करोड़ रुपये
मारीजाने कप – 2.2 करोड़ रुपये
निकी प्रसाद – 50 लाख रुपये
WPL Mega Auction 2026 Live: RCB की नीलामी से पहले रिटेन की गई खिलाड़ी
स्मृति मंधाना – 3.5 करोड़ रुपये
ऋचा घोष – 2.75 करोड़ रुपये
एलिसा पेरी – 2 करोड़ रुपये
श्रेयंका पाटिल – 60 लाख रुपये
WPL Auction 2026 Live Updates: डब्ल्यूपीएल मेगा नीलामी 2026 के नियम
- हर फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ियों की टीम बना सकती है, जबकि कम से कम 15 खिलाड़ियों का होना जरूरी है।
- पांचों टीमों के बीच कुल 73 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 23 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।
- पहली बार, टीमें पांच Right to Match (RTM) कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगी, जिसके जरिए वे अपनी 2025 टीम की खिलाड़ियों को फिर से खरीद सकती हैं।
- जिन टीमों ने कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उन्हें ज्यादा RTM कार्ड और बड़ा पर्स मिलेगा।
- इस बार सभी टीमों का मिला-जुला नीलामी बजट कुल 41.1 करोड़ रुपये है।
WPL Mega Auction 2026 Live Updates: कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी पर लगेगी बोली
Women's Premier League में इस बार कई बड़े नाम दांव पर है। ऑक्शन लिस्ट में कुल 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकीं) और 142 अनकैप्ड खिलाड़ी (अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया) हैं। इसके अलावा 83 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें से 66 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।
Women’s Premier League 2026 Auction Live Updates:कब और कहां देखें डब्ल्यूपीएल की मेगा नीलामी?
भारत में फैंस Star Sports Network चैनल पर टीवी पर WPL 2026 ऑक्शन का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ जियो हॉटस्टार ऐप पर उठा सकते हैं।
WPL Mega Auction 2026 Live: डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी
डब्ल्यूपीएल की पहली मेगा नीलामी का आयोजन आज नई दिल्ली में होना है, जिसमें कुल 27 खिलाड़ी, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पांच टीमें मिलकर 73 स्लॉट भरने की कोशिश करेंगी। इनमें 50 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के लिए और 23 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। हर फ्रेंचाइज़ी को अपनी टीम में कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को शामिल करना होगा।
