यश दयाल ने उत्तर प्रदेश का छोड़ा साथ, पॉक्सो एक्ट में फंसे गेंदबाज ने नई टीम से क्रिकेट खेलने का किया फैसला
भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल ने आपराधिक मामलों के चलते उत्तर प्रदेश छोड़कर छत्तीसगढ़ से खेलने का फैसला किया है। पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर आरोपों के कारण उन ...और पढ़ें

यश दयाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर छत्तीसगढ़ की तरफ से खेलने का फैसला किया है। उन्होंने ये निर्णय ऐसे समय में लिया है, जब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने कुछ आपराधिक मामलों की वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया था। दयाल पिछले कुछ समय से पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसे हुए हैं।
दयाल के खिलाफ इस तरह के गंभीर आरोप की वजह से उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ने सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा आईपीएल 2025 के बाद वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी आईपीएल 2026 में नहीं खेल सके। उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन, तो किया था लेकिन सीजन में टीम के साथ नहीं जोड़ा था। 2025 के फाइनल के बाद दयाल ने कोई भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला और अब छत्तीसगढ़ जाने का फैसला किया है।
यश दयाल पर लगे थे गंभीर आरोप
यूपीसीए ने यश दयाल को कुछ आपराधिक मामलों के चलते सस्पेंड कर दिया था। इनमें एक मामला पॉक्सो कानून के तहत भी दर्ज है। गाजियाबाद में उनके खिलाफ एक महिला से शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप है। जयपुर में एक नाबालिग से जुड़ा पॉक्सो मामला भी चल रहा है। यश की कानूनी टीम इन आरोपों से इनकार करती है और कहती है कि वे ब्लैकमेल और जबरन वसूली का शिकार हैं। फिलहाल कोर्ट में मामले चल रहे हैं और यश को कुछ राहत भी मिली हुई है।
छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई तैयारी
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार यश दयाल का नो-ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्रोसेस हो रहा है। वे पहले ही छत्तीसगढ़ के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप में शामिल हो चुके हैं। यह कैंप कर्नाटक के अलुर में चल रहा है। नए कोच अमय खुरासिया के मार्गदर्शन में यश ट्रेनिंग कर रहे हैं। कैंप में वे भारत के अनुभवी स्पिनर जयंत यादव और ऑलराउंडर धर्मेंद्रसिंह जाडेजा जैसे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। यश ने अपना आखिरी मैच आईपीएल 2025 के फाइनल में खेला था। उसके बाद वे घरेलू क्रिकेट से दूर रहे।
खबरें और भी
RCB और UP टीम से हुआ बाहर
आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए यश को रिटेन किया था लेकिन उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण टीम में जगह नहीं दी गई। आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबट ने कहा था, "यश दयाल या आरसीबी के हित में नहीं था कि उन्हें इस समय टीम में शामिल किया जाए।" उत्तर प्रदेश की टी20 लीग में भी यश को गोरखपुर लायंस की अंतिम टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दूसरे राज्य में खेलने के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। अब वे छत्तीसगढ़ के लिए क्रिकेट खेलने वाले हैं।