Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: पहला वनडे शतक जड़ते ही यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने छठे भारतीय बल्लेबाज

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 08:36 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की ...और पढ़ें

    Hero Image

    यशस्वी जायसवाल ने जड़ा पहला वनडे शतक। फोटो- PTI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने दमदार शतक जड़ा। यह उनका वनडे करियर का पहला शतक रहा। जायसवाल का यह शतक मात्र चौथी इनिंग में आया है। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट लिए 155 रन की साझेदारी हुई।

    शतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड

    एकतरफ रोहित शर्मा ने तेज खेलते हुए जहां 73 गेंद पर 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, दूसरी तरफ संयम के साथ खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने वनडे करियर का अपना पहला शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 111 गेंद पर 10 चौके और एक सिक्स की मदद से शतक पूरा किया।

    23 साल के इस युवा बल्लेबाज को शुरुआत में मुश्किलों का सामना किया। थोड़ी किस्मत का भी साथ मिला, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने इसे एक बड़े शतक में बदलना सुनिश्चित किया। वो तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सिर्फ छठे भारतीय बन गए हैं।

    तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20I) में शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

    1. सुरेश रैना
    2. रोहित शर्मा
    3. केएल राहुल
    4. विराट कोहली
    5. शुभमन गिल
    6. यशस्वी जायसवाल

    मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए। भारत को सीरीज जीतने के लिए 271 रन का लक्ष्य दिया।

    यह भी पढे़ं- IND vs SA: 'तू वापस जा', DRS लेने पर रोहित शर्मा ने खींची कुलदीप यादव की टांग, जवाब में कहा-  'मैं बहुत खराब...'