Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2024: 'लंबी जुदाई...'तलाक ने तोड़े अरमान, टूट गए बसे-बसाए घर, जानिए इस साल किस-किस खिलाड़ी का हुआ डिवोर्स

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 05:00 AM (IST)

    भारत के कई खिलाड़ियों के लिए साल 2024 यादगार रहा तो कई के लिए भूलने वाला भी रहा। मैदान के अंदर खेल के दबाव के बीच निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल ने अनुभव को फीका किया और इस साल को खट्टी यादों से भर दिया। इस साल दशकों से चले आ रहे रिश्ते के अंत पर मुहर लगी और फिर सोशल मीडिया पर भी चर्चा होने लगी।

    Hero Image
    साल 2024 कई खिलाड़ियों के लिए निजी तौर पर भुलाने वाला रहा है

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 का अंत होने को है। ये साल कई लोगों के लिए खुशियां लेकर आया तो कई लोगों के गम। कुछ लोग इस साल को कभी भूलना नहीं चाहेंगे तो कुछ के लिए ये साल भूलने वाला है। खेल की दुनिया में भी यही हाल है। कई खिलाड़ियों का करियर बदल गया तो कईयों का करियर ढल गया। सिर्फ मैदान पर ही नहीं, कुछ खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी में भी परेशान रहे और सालों से चला आ रहा उनका रिश्ता खत्म हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल की दुनिया में भी ऐसा कुछ हुआ जो खट्टी यादें दे गया। प्यार में बंधे जोड़े अलग हो गए और उनका तलाक सुर्खियां बना। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल तलाक लिया।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: दुनिया में ऊंचा हुआ भारत का रुतबा... पेरिस पैरालंपिक्‍स में भारतीय एथलीट्स ने मेडल जीतकर पलट दिया इतिहास

    हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच

    भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविच इस साल अलग हो गए। तकरीबन पांच साल के रिश्तों को इन दोनों ने अलविदा कह दिया। कोविड के दौरान दोनों ने अचानक सगाई की थी और फिर दोनों का एक बच्चा भी हुआ था। माता-पिता बनने के बाद इन दोनों साल 2022 में दो बार शादी की। पहले हिंदी रिती रिवाज से और फिर क्रिश्चियन रिती रिवाज से शादी की। साल 2024 तक आते-आते दोनों में मनमुटाव की खबरें आईं। आईपीएल के दौरान नताशा हार्दिक के मैचों में दिखाई नहीं दी। इसके कुछ महीनों बाद दोनों के तलाक की खबरें आ गईं।

    हार्दिक और नताशा ने आम सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। दोनों का बच्चा अगस्तया मां नताशा के साथ रहता है, लेकिन हार्दिक से कई बार मिलता भी रहता है।

    सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक

    भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के अलगाव की खबरें काफी दिनों से आ रही थीं। लेकिन साल 2024 की शुरुआत में इस बात पर मुहर लग गई। जनवरी में इन शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मॉडल सना से शादी कर ली और इस शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं तभी तय हो गया कि दोनों अलग हो गए हैं। बाद में सानिया के पिता ने दोनों के अलग होने की बात पर मुहर लगा दी।

    सानिया और शोएब ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 13 साल तक चला। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है। इजहान अपनी मां के साथ भारत में रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: शिखर धवन, विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन दिग्गजों ने इस साल किया संन्यास का एलान,देखिए लिस्ट