Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, भारतीय स्पिनर की फिरकी के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हुए बैटर्स

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:13 PM (IST)

    युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लंकाशायर के खिलाफ 9 ओवर में 60 रन देकर ...और पढ़ें

    युजवेंद्र चहल

    युजवेंद्र चहल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जादू बिखेरा है। उन्होंने अपनी फिरकी के दम पर इंग्लैंड की धरती पर कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए। चहल को टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने इंग्लैंड का रुख किया और वहां क्रिकेट खेलने चले गए।

    भारतीय स्पिनर ने इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप के लिए नॉर्थम्पटनशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया और वहां पर क्रिकेट खेल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को खेले गए एक मुकाबले के दौरान चहल ने अपनी फिरकी पर इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब नचाया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी बॉलिंग का वीडियो भी सामने आया है।

    युजवेंद्र चहल ने की कमाल की गेंदबाजी

    इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप 2026 में लंकाशायर के खिलाफ खेलते हुए चहल ने कमाल की बॉलिंग की। उन्होंने 9 ओवर में 60 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। चहल ने मार्कस हैरिस और आरव शेट्टी जैसे बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से टीम ने 67 रनों से जीत हासिल की।

    नॉर्थम्पटनशायर ने जीता मुकाबला

    नॉर्थम्पटनशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज गस मिलर ने बेहतरीन पारी खेली और शतक लगाया। उन्होंने 110 गेंदों पर 115 रन बनाए। उनके अलावा आदि शर्मा (61) और कप्तान नाथन मैक्स्विनी (78) ने अर्धशतक लगाए। 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंकाशायर की टीम 280 रनों पर सिमट गई। उनके लिए जोसेफ मूर्स ने सबसे अधिक 85 रन बनाए।

    खबरें और भी

    चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर

    चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार कोई मैच साल 2023 में खेला था। भारतीय स्पिनर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में खेलते हुए दिखे थे। उसके बाद से चहल भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सेलेक्टर्स उनके प्रदर्शन से प्रभावित नहीं हो रहे हैं। चहल अब 36 साल के हो चुके हैं और मौजूदा हालत को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि उन्हें भारतीय टीम में मौका मिलना बहुत मुश्किल है।

    यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah की चोट ने खोली फिटनेस सिस्टम की पोल, COE और चयनकर्ताओं के बीच संवाद पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम पर 'चोट' का संकट, 4 खिलाड़ी हुए बाहर