Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 वर्ल्ड कप के 'हीरो' बरकरार, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का एलान

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:10 PM (IST)

    जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया। ...और पढ़ें

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    HighLights

    1. 15 जुलाई से होगा सीरीज का आगाज

    2. दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे 3 मैच 

    3. सिकंदर रजा संभालेंगे जिम्‍बाब्‍वे की कमान

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया। इस टीम में ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। दो नए प्‍लेयर्स को भी मौका दिया गया है।

    इनको मिला मौका

    युवा तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी और बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा को टीम में शामिल किया गया है। टी20 सीरीज के मुकाबले 15, 17 और 19 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार सफर के बाद T20I क्रिकेट में वापसी कर रहा है।

    विश्‍व कप में टीम ने पहले राउंड के ग्रुप में बिना कोई मैच हारे टॉप किया था और ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा कप्तान बने रहेंगे।

    डेब्‍यू के लिए तैयार

    न्यामहूरी ने अभी तक T20I में डेब्यू नहीं किया है। वहीं, शुम्बा ऑस्ट्रेलिया में हुए ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद T20I टीम में वापसी कर रहे हैं। बेन करन को भी टीम में जगह मिली है।

    उन्‍हें इस साल की शुरुआत में ब्रेंडन टेलर की जगह चोट के कारण T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था। न्यामहूरी के साथ-साथ वे भी इस सीरीज में अपना T20I डेब्यू करने की उम्मीद कर रहे होंगे। बाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण ग्रीम क्रेमर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जबकि टेलर और टोनी मुन्योंगा भी जिम्बाब्वे की T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए हैं।

    खबरें और भी

     

     

    बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम

    सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा।

    यह भी पढ़ें- 'हमारे हीरो को बाहर कर दिया', संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से ड्रॉप किए जाने के बाद छलका पूर्व भारतीय कप्तान का दर्द

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का कोच, जिम्बाब्वे सीरीज में इस शख्स को मिलेगी जिम्मेदारी