Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni के DRS नहीं लेने से सीएसके को हुआ नुकसान, भड़के फैंस ने इंटरनेट पर यूं लगाई लताड़

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 09:49 AM (IST)

    एमएस धोनी (MS Dhoni) को उनके सटीक फैसलों की वजह से हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। मैच में धोनी जब अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं नजर आते तो वह अक्सर तुरंत ही रिव्यू के लिए अपील करते हैं। ऐसा माना जाता है कि वो जो रिव्यू लेंगे तो वह सही साबित होगा लेकिन मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने रिव्यू नहीं लेकर फैंस को निराश किया।

    Hero Image
    MS Dhoni को DRS नहीं लेना पड़ा भारी, CSK फैंस ने लगाई लताड़

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Dhoni Review System IPL 2025: आईपीएल के 'एल क्लासिको' मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में रोमांच अपने चरम पर होता है। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को ऐसा देखने को मिला जब ये दोनों टीमें भिड़ी तो स्टेडियम पीली और नीली जर्सी से भरा पड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस रोमांच के बीच रोहित शर्मा (76*) और सूर्यकुमार यादव (68*) की तूफानी पारियों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। 177 रन के लक्ष्य को मुंबई ने रोहित-सूर्या की पारियों के दम पर केवल 15.4 ओवर में ही हासिल की।

    मुंबई ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई को 9 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच में मिली हार के बाद धोनी को फैंस सोशल मीडिया पर खूब लताड़ लगा रहे हैं। इसके पीछे की प्रमुख वजह है धोनी रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करना।

    MS Dhoni को DRS नहीं लेना पड़ा भारी, CSK फैंस ने लगाई लताड़

    एमएस धोनी (MS Dhoni), जिन्हें मैदान में उनके अंदाज की वजह से उन्हें 'कैप्टन कूल' के नाम से जाना जाता है। वहीं, उन्हें उनके सटीक फैसलों की वजह से हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। मैच में धोनी जब अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं नजर आते तो वह अक्सर तुरंत ही रिव्यू के लिए अपील करते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अगर रिव्यू लिया तो 95 प्रतिशत वह सही साबित होगा। उनके इस तरह के फैसले लेने के बाद डीआरएस (Decision Review System) को धोनी रिव्यू सिस्टम (Dhoni Reviw System) कहा जाने लगा।

    यह भी पढ़ें: MI Vs CSK: 'वो ऐसे खिलाड़ी हैं...', Hardik Pandya ने रोहित या सूर्या, किसे बताया मैच विनर

    लेकिन आईपीएल 2025 के 38वें मैच में धोनी ने डीआरएस नहीं लेकर फैंस को नाराज कर दिया हैं। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की पारी का आगाज रायन रिकलटन और रोहित शर्मा करने आए।

    पहले ओवर में सीएसके की तरफ से गेंदबाजी खलील अहमद करने आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर खलील द्वारा डाली गेंद को रिकलटन समझ नहीं पाए और गेंद के पैड से टकराने से पहले ही वह आउट हो गए थे। एलबीडब्ल्यू के लिए खलील सहित कुछ खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 में भी दिखेगा माही मैजिक! मुंबई से हार के बाद MS Dhoni ने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा हिंट

    हालांकि, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। लेकिन, रीप्ले से पता चला कि गेंद लेग स्टंप पर लग रही थी और कोई अंदरूनी किनारा भी नहीं था। ऐसे में अगर धोनी डीआरएस ले लेते तो शायद मुंबई को आसानी से लक्ष्य हासिल करने का मौका नहीं मिलता। मैच में सीएसके की हार के बाद फैंस धोनी को रिव्यू नहीं लेने के बाद उन पर भड़ास निकाल रहे हैं।