SRH vs KKR: हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंद पर जड़ा शतक, यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
हेनरिक क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक रहा। हेनरिक क्लासेन ने यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साथ ही क्लासेन ने इस सीजन का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक जड़ा था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा। साथ आईपीएल के 18वें सीजन का दूसरा सबसे तेज शतक ठोका। क्लासेन ने यह उपलब्धि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की, जब उन्होंने 37 गेंद पर शतक पूरा किया।
हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद पर 9 छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 105 रन की पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी की बदौलत हेनरिक क्लासेन ने ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
यूसुफ पठान की बराबरी की
हेनरिक क्लासेन ने यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साल 2010 में यूसुफ पठान ने 37 गेंद पर शतक बनाया था। आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 30 गेंद पर शतक जड़ने का कमाल किया है। दूसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी का नाम दर्ज है। सूर्यवंशी ने 34 गेंद पर शतक जड़ा है।
आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 30 - क्रिस गेल (RCB) बनाम पूणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
- 35 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम गुजरात टाइटन्स, जयपुर, 2025
- 37 - यूसुफ पठान (RR) बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई बीएस, 2010
- 37 - हेनरिक क्लासेन (SRH) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, 2025*
- 38 - डेविड मिलर (KXIP) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मोहाली, 2013
सनराइजर्स ने रचा इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्लासेन ने शतक तो ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारी खेली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।