IPL 2025 MI Vs PBKS Highlights: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से दी पटखनी, टॉप-2 में जगह पक्की
MI Vs PBKS: मुंबई इंडियंस को इस मैच में हार मिली है और इसी के साथ ये तय है कि ये टीम अब नंबर-4 पर रहते हुए प्लेऑफ में जाएगी और एलिमिनेटर मैच खेलेगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ पंजाब ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। साथ ही उसका टॉप-2 में फिनिश करना भी पक्का है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। पंजाब ने 18.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया।
पंजाब के लिए जोस इंग्लिस ने 42 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। प्रियांश ने 35 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सूर्यकुमार के नाबाद 57 रनों का अहम रोल रहा। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ सका।
पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट लिए।
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार अय्यर ने पंजाब को मैच जीता दिया और इसी के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर भी पहुंचा दिया।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे इंग्लिस को सैंटनर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर लगी लेकिन अंपायर ने आउट नहीं किया। मुंबई ने रिव्यू लिया जिसमें इंग्लिस आउट पाए गए।
17 ओवरों का खेल हो गया है और पंजाब ने दो विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। उसे 18 गेंदों पर 20 रनों की जरूरत है।
15वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने प्रियांश को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इसी के साथ पंजाब का दूसरा विकेट गिर गया।
प्रियांश आर्या- 62 रन, 35 गेंद 9x4 2x6
जोश इंग्लिस ने केवल 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लिस ने हार्दिक पांड्या द्वारा किए पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचासा पूरा किया। वहीं, प्रियांश आर्य ने केवल 27 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। आर्य ने पांड्या द्वारा किए पारी के 12वें ओवर की पांचवीं व छठी गेंद पर क्रमश: चौका और छक्का जड़कर अपना पचासा पूरा किया।
12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 120/1। प्रियांश आर्य 51* और जोश इंग्लिस 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह ने पारी का 10वां ओवर डाला। ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश आर्य को जीवनदान मिला। दरअसल, बुमराह ने यॉर्कर लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर इंग्लिस ने मिड ऑफ की दिशा में ड्राइव लगाई और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। मिड ऑफ पर हार्दिक पांड्या तेजी से आ रहे थे, जिसे देख इंग्लिस ने रन लेने से इनकार कर दिया। हार्दिक पांड्या ने थ्रो जमाया, लेकिन गेंद स्टंप्स पर नहीं लगी। प्रियांश आर्य ने क्रीज में आने की उम्मीद छोड़ दी थी।
10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 89/1। प्रियांश आर्य 37* और जोश इंग्लिस 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस से मुंबई के गेंदबाज परेशान हैं। हार्दिक पांड्या लगातार विकेट निकालने के विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन उनके हाथ केवल निराशा लग रही है। आर्य-इंग्लिस की जोड़ी तेजी से रन बनाकर मुंबई से मैच दूर ले जा रही है।
8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट पर 75 रन। जोश इंग्लिस 25* और प्रियांश आर्य 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने उन्हें अश्विनी कुमार के हाथों कैच कराया।
प्रभसिमरन सिंह - 13 रन, 16 गेंद 1x4 1x6
पंजाब को तेज शुरुआत नहीं मिल सकी है। तीन ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन ही है। मुंबई के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को अभी तक बांधे रखा है।
पंजाब की पारी शुरू हो गई है। 185 रनों का पीछ कर रही पंजाब को प्रभसिमरन और प्रियांश से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।
आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए और इसी के साथ ही मुंबई की पारी का अंत हो गया। मुंबई ने सात विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं।
नमन धीर आउट हो गए हैं. 20वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।
नमन धीर- 20 रन, 12 गेंद 2x6
सूर्यकुमार का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में सूर्या ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज दिया। उनका कैच विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने लपका।
हार्दिक पांड्या- 26 रन, 15 गेंद 2x4 2x6
13वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। विशाक ने विल जैक्स को यानसेन के हाथों कैच कराया।
विल जैक्स- 17 रन, 8 गेंद 2x4 1x6
मुंबई का तीसरा विकेट गिर गया है। विशाक ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया। ये विकेट 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। थर्डमैन पर अर्शदीप ने उनका कैच लपका।
रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उनको हरप्रीत बराड़ ने अपना शिकार बनाया। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित नेहाल वढेरा के हाथों लपके गए।
हरप्रीत बराड़- 24 रन, 21 गेंद 2x4 1x6
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने एक विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस समय क्रीज पर हैं।
मुंबई का पहला विकेट गिर गया है। रियान रिकेलटन पवेलियन लौट गए हैं। छठे ओवर की पहली गेंद पर मार्को यानसेन ने उन्हें अय्यर के हाथों कैच कराया।
मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा के साथ रियान रिकेलटन मैदान पर हैं।
पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। काइस जेमिसन और विशाक को मौका मिला है। वहीं मुंबई की टीम में अश्विनी कुमार की एंट्री हुई है।
आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से है। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें टॉप-2 में जगह बनाने पर हैं। इस मैच में जो टीम जीतेगी वो टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।