Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni Retirement: 'ये आखिरी मैच है' एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने कर दिया क्लियर,अब IPL में नहीं दिखेंगे माही!

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 09:06 PM (IST)

    एमएस धोनी को लेकर हर साल आईपीएल में चर्चा होती है कि ये उनका आखिरी आईपील होगा। हालांकि हर बार धोनी इन बातों को खारिज कर देते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का आज दिल्ली के खिलाफ मैच था और इस मैच में कुछ ऐसे संकेत मिले जिससे लगने लगा कि धोनी का ये आखिरी मैच है। इसी को लेकर साक्षी धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    फिर उठी एमएस धोनी के संन्यास की खबरें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को चर्चा में बने हुए हैं। इसका कारण उनके संन्यास की चर्चा है। चेन्नई का सामना आज अपने घर चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स से था। इस मैच में धोनी का पूरा परिवार बैठा था। उनके माता-पिता, उनकी पत्नी और बेटी भी। इसी कारण अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी मैच हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई को इस मैच में हार मिली, लेकिन इसके बाद भी धोनी ने कुछ ऐलान नहीं किया। हालांकि, इस बीच धोनी की पत्नी साक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे फिर अंदाजा लगाया जा रहा है कि धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है और अब ये दिग्गज दोबारा 22 गज की पिच पर नहीं दिखेगा।

    साक्षी ने कर दिया क्लियर?

    साक्षी चेपॉक में मौजूद थी और अंत तक उन्होंने मैच का लुत्फ लिया। उनकी बेटी जीवा उनके साथ ही बैठी थीं। चेन्नई की पारी के दौरान साक्षी ने अपनी बेटी से कुछ कहा जिससे धोनी के आखिरी मैच की बात होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि साक्षी ने जीवा से कहा, "ये लास्ट मैच है।"

    ये वीडियो सामने आने के बाद कहा जाने लगा है कि धोनी ने चुपचाप तरीके से आईपीएव को अलविदा कह दिया है और वह कभी भी संन्यास का एलान कर सकते हैं। धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान भी चुपचाप एक सोशल मीडिया पोस्ट से किया था।

    धोनी की हो रही है आलोचना

    धोनी के फैंस की कमी नहीं हैं। उनके फैंस चाहते हैं कि धोनी खेलते रहें। हालांकि, कुछ फैंस हैं जो अब धोनी की आलोचना कर रहे हैं। इस सीजन धोनी काफी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम को जीत नहीं दिला पा रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ भी मैच में धोनी 12वें ओवर में मैदान में आए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वह 26 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। ये देख धोनी की आलोचना रही है।