Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Josh Inglis records: एक अर्धशतक से साधा 4 रिकॉर्ड्स पर निशाना, ये कारनामा करने वाले बने पहले कंगारू खिलाड़ी बने जोश इंग्लिस

    Updated: Mon, 26 May 2025 11:47 PM (IST)

    पंजाब किंग्‍स के विकेटकीपर बल्‍लेबाज जोश इंग्लिस ने टीम के आखिरी लीग मैच में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया। जोश इंग्लिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 73 रन बनाए। जोश की पारी के दम पर पंजाब किंग्‍स ने मुंबई को सात विकेट से मात देकर टॉप-2 में अपनी जगह पक्‍की की।

    Hero Image
    जोश इंग्लिस ने आईपीएल में पंजाब के लिए अपना पहला अर्धशतक जमाया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जोश इंग्लिस को अब पूरा क्रिकेट जगत जान जाएगा। ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करके अपनी साख बनाई। जोश इंग्लिस ने सोमवार को आईपीएल 2025 के 69वें मैच में पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 73 रन की मैच विनिंग पारी खेली और इतिहास रच दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम पर मुंबई द्वारा मिले 184 रन का पीछा करते हुए पंजाब के लिए जोश इंग्लिस ने केवल 42 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 73 रन बनाए।

    अपनी इस पारी के दम पर जोश इंग्लिस ने एकसाथ चार रिकॉर्ड्स पर निशाना साधा। बता दें कि इंग्लिस की पारी के दम पर पंजाब किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को 9 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मात दी और टॉप-2 में फिनिश किया। चलिए जोश इंग्लिस के रिकॉर्ड्स पर गौर करें।

    यह भी पढ़ें: प्रियांश-इंग्लिस ने फेरा सूर्यकुमार की रिकॉर्ड पारी पर पानी, पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से रौंद पक्की की टॉप-2 में जगह

    पहले विदेशी बल्‍लेबाज

    आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्‍स के आखिरी लीग में अर्धशतक जमाने वाले पहले विदेशी बल्‍लेबाज बने जोश इंग्लिस। मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्‍स के लिए भारतीय बल्‍लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और विदेशी बल्‍लेबाजों को ज्‍यादा मौके नहीं मिले। मगर इंग्लिस ने एकदम सही समय पर अपनी छाप छोड़ी और स्‍पेशल उपलब्धि हासिल की।

    खत्‍म किया 8 साल का सूखा

    जोश इंग्लिस पंजाब किंग्‍स के लिए 8 साल में अर्धशतक जमाने वाले पहले ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी बने। इससे पहले शॉन मार्श ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

    दूसरे ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर बने

    जोश इंग्लिस आईपीएल में अर्धशतक जमाने वाले दूसरे ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्‍लेबाज बने। इंग्लिस के अलावा एडम गिलक्रिस्‍ट ऐसे ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्‍लेबाज रहे, जिन्‍होंने आईपीएल में अर्धशतक जड़े। गिली ने 13 बार आईपीएल में अर्धशतक जमाए।

    आईपीएल में अर्धशतक जमाने वाले ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर्स

    एडम गिलक्रिस्‍ट - 13 बार

    जोश इंग्लिस - बनाम मुंबई इंडियंस, आज

    तीसरे विदेशी विकेटकीपर

    जोश इंग्लिस पंजाब किंग्‍स के लिए अर्धशतक जमाने वाले तीसरे विदेशी विकेटकीपर बल्‍लेबाज बने। इससे पहले एडम गिलक्रिस्‍ट और कुमार संगकारा ही यह कमाल कर पाए हैं। इंग्लिस की पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को धोया और 11 साल बाद प्‍लेऑफ में नंबर-1 बनकर एंट्री की।

    यह भी पढ़ें: Josh Inglis ने 47 गेंद पर ठोका टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला शतक, भारतीय गेंदबाजों की उधेड़ दी बखिया

    comedy show banner