Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rinku Singh को बनाया गया बलि का बकरा, पूर्व चयनकर्ता ने India's T20 WC Squad के सेलेक्शन को बताया ‘बकवास’

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:45 PM (IST)

    आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को टीम में नहीं चुने जाने के फैसले से हर कोई हैरान हैं। इस कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी रिंकू के सेलेक्शन नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। श्रीकांत ने सेलेक्शन कमेटी को फटकार लगाई। उन्होंने भारतीय टी20 विश्व कप स्क्वाड को बकवास बताया

    Hero Image
    K srikkanth ने रिंकू सिंह को टीम में नहीं चुने जाने पर जताई नाराजगी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के पास है, जबकि उप-कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया हैं। टीम में केएल राहुल को जगह नहीं मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके अलावा शुभमन गिल और रिंकू सिंह को भी रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया। आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को टीम में नहीं चुने जाने के फैसले से हर कोई हैरान हैं। इस कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी रिंकू के सेलेक्शन नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    K srikkanth ने रिंकू सिंह को टीम में नहीं चुने जाने पर जताई नाराजगी

    दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं दी गई। इस फैसले पर पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने सेलेक्शन कमेटी को फटकार लगाई। उन्होंने भारतीय टी20 विश्व कप स्क्वाड को बकवास बताया और कहा कि केकेआर के बैटर रिंकू को गलत तरीके से बलि का बकरा बनाया गया हैं।

    श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। आप सब क्या बात कर रहे हैं। रिंकू सिंह के बारे में पूरी दुनिया में बात हो रही है। उन्हें जो भी मौका मिला है, उन्होंने उसमें उच्छा प्रदर्शन किया है। आप रिंकू सिंह को कैसे हटा सकते हैं? आप किसी और को हटा सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसे बाहर करें, लेकिन मेरे विचार में, रिंकू को वहां होना चाहिए था, भले ही इसके लिए आपको यशस्वी को हटाना पड़ता।

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: काम चलाऊ मैदान पर खेला जाएगा IND vs PAK हाईवोल्‍टेज मैच, जानें क्या होती हैं ड्रॉप-इन पिच

    इसके साथ ही श्रीकांत ने कहा कि रिंकू ने दक्षिण अफ्रीका में मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वो मैच याद है जिसमें रोहित ने शतक बनाया था? भारत का स्कोर 4 विकेट पर 22 रन था, वहां से उन्होंने 212 रन बनाए। रिंकू ने अहम पारी खेली। जब भी उन्होंने भारत के लिए खेला है उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। ये बकवास, बकवास चयन है। आपको 4 स्पिनरों की आवश्यकता क्यों है? आपने कुछ लोगों को खुश करने के लिए चयन किया है और आपने रिंकू सिंह को बलि का बकरा बनाया है।