Suryakumar Yadav ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, AB De Villiers को पीछे छोड़ बना दिया IPL में नया कीर्तिमान
सूर्यकुमार यादव ने नॉन ओपनर के रूप में आईपीएल के एक सीजन में 700 रन बनाने का कारनाम कर दिखाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डि विलियर्स के नाम था। साल 2016 में डिविलियर्स ने 687 रन बनाए थे। सूर्यकुमार को एबी को पीछे छोड़ने के लिए 25 रन चाहिए थे। पंजाब के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एबी डि विलियर्स के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं सूर्यकुमार ने आईपीएल इतिहास में एक नया कीर्तिमान बना दिया। सूर्या अब पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 44 रन की तेज पारी खेली।
दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने नॉन ओपनर के रूप में आईपीएल के एक सीजन में 700 रन बनाने का कारनाम कर दिखाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डि विलियर्स के नाम था। साल 2016 में डिविलियर्स ने 687 रन बनाए थे। सूर्यकुमार को एबी को पीछे छोड़ने के लिए 25 रन चाहिए थे।
एक आईपीएल सीजन में गैर-ओपनर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन:-
- 717- सूर्यकुमार यादव ( 2025*)
- 687 - एबी डिविलियर्स (2016)
- 684 - ऋषभ पंत (2018)
- 622 - केन विलियमसन (2018)
- 605 - सूर्यकुमार यादव(2023)
- 578 - विराट कोहली (2013)
मुंबई के लिए किया कमाल
इतना ही नहीं सूर्यकुमार यादव आईपीएल इतिहास में 700 प्लस का स्कोर बनाने वाले कुल 12वें खिलाड़ी बने। साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। अभी तक मुंबई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 700 का आंकड़ा नहीं छू पाया था।
सूर्या का अद्भुत कमाल
सूर्यकुमार यादव इस साल आईपीएल में गजब की फॉर्म में हैं। इस सीजन उनका औसत 65.18 का है। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट करीब 167.92 का है। सूर्या ने इस साल अब तक 5 अर्धशतक जड़े हैं। साथ ही उन्होंने हर बार कम से कम 25 रन की पारी खेली है। ये भी अपने आप में एक कीर्तिमान है, जो आईपीएल ही नहीं किसी भी टी20 टूर्नामेंट में अब तक नहीं हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।