Arjun Tendulkar का ऑलराउंड शो, 5 छक्के, 4 चौके लगाकर 13 ओवर में ही टीम को जिताया मैच
टी20 मुंबई लीग 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। ARCS अंधेरी के लिए खेलते हुए उन्होंने बांद्रा ब्लास्टर्स के खि ...और पढ़ें

T20 Mumbai League: Arjun Tendulkar का ऑलराउंड शो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Tendulkar T20 Mumbai League: T20 मुंबई लीग 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने बॉल और बैट दोनों से कमाल का खेल दिखाया। 8 जून को वानखेड़े स्टेडियम में ARCS अंधेरी के लिए खेलते हुए उन्होंने बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच का रुख पलट दिया।
पहले लेफ्ट आर्म पेस से अर्जुन ने 3 ओवर में 3 विकेट झटककर बांद्रा को 20 ओवर में 144/9 पर रोका। फिर बल्ले से भी कहर बरपाया। 34 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें फिफ्टी सिर्फ 25 गेंद में पूरी की। अंधेरी ने यह मैच सिर्फ 13.5 ओवर में जीत लिया और अर्जुन तेंदुलकर 'मैन ऑफ द मैच' बने।
अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड शो
बांद्रा ब्लास्टर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप तीन बल्लेबाज सिर्फ 5 गेंदों के अंदर पवेलियन लौट गए। पावरप्ले खत्म होते-होते स्कोर 5 विकेट पर 37 रन हो गया। ओम केशकामत के 49 और सागर छाबड़िया के 44 रनों की बदौलत टीम किसी तरह 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन तक पहुंची।
अर्जुन ने अपने पहले ही ओवर में प्रतीक कुमार यादव और पराग खानापुरकर को आउट कर बांद्रा को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद पारी के 19वें ओवर में आश्रय सजनानी का विकेट लेकर अपना तीसरा शिकार किया।
अर्जुन-मुशीर की मैच जिताऊ पार्टनरशिप
145 रनों का पीछा करने उतरी ARCS अंधेरी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में ही ओपनर दिव्यांश सक्सेना 26 रन बनाकर चलते बने। लेकिन नंबर 3 पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर ने निराश नहीं किया। उन्होंने मुशीर खान के साथ मिलकर ताबड़तोड़ शतकीय साझेदारी की और बांद्रा ब्लास्टर्स से मैच छीन लिया।