AUS vs SL Highlights: Pathum Nissanka का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्त
टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हुआ। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर शतक लगाकर श्रीलंका की जीत दिला दी।

श्रीलंका ने जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हुआ। टी20 विश्व कप 2026 का यह 30वां मुकाबला था। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बललेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 182 रन का टारगेट दिया। इस टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया और 8 विकेट से मैच जीता।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 181 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े थे। इसके बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की और अगले 81 रन पर 10 विकेट गिरा दिए। श्रीलंका की तरफ से दुशान हेमंता ने तीन विकेट चटकाए। दुष्मंथ चमीरा को दो विकेट मिले। महीश थीक्षणा, दुनीथ वेलालागे और कामिंडु मेंडिस के खाते में एक-एक विकेट आया।
श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने अर्धशतक लगाया। यह टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टीम सुपर-8 में पहुंंच गई है।
AUS vs SL Live: सुपर-8 में पहुंची श्रीलंका
पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर शतक लगाकर श्रीलंका की जीत दिला दी। 182 रन के टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में चेज कर लिया। श्रीलंका ने 8 विकेट से यह मैच जीता। टूर्नामेंट में श्रीलंका की यह तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टीम सुपर-8 में पहुंच गई है।
AUS vs SL Live: कुसल मेंडिस आउट
श्रीलंका का दूसरा विकेट गिर चुका है। अर्धशतक लगाने के बाद कुसल मेंडिस आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। अब पवन रत्नायके मैदान पर आए हैं।
AUS vs SL Live: बैक टू बैक फिफ्टी
कुसल मेंडिस ने टूर्नामेंट में फिफ्टी की हैट्रिक लगा दी है। उन्होंने 35 गेंदों पर यह अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद पथुम निसांका ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 32 गेंदों पर 50 रन बना चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार 50+ का स्कोर
- महेला जयवर्धने
- विराट कोहली
- बाबर आजम
- केएल राहुल
- कुसल मेंडिस
AUS vs SL Live: पावरप्ले समाप्त
6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस क्रीज पर डटे हुए हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 84 गेंदों पर 121 रनों की दरकार है।
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका
182 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल परेरा कैच आउट हुए। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SL vs AUS Live Score: निसंका का अविश्वसनीय कैच
पाथुम निसंका ने ग्लेन मैक्सवेल का अविश्वसनीय कैच लपका।
𝐍𝐨 𝐜𝐚𝐩𝐞 𝐧𝐞𝐞𝐝𝐞𝐝 😌
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 16, 2026
Pathum Nissanka defies gravity with an absolute screamer to dismiss Maxwell! 🤯
ICC Men’s #T20WorldCup | #SLvAUS | LIVE NOW ➡️https://t.co/J53l5oud0B pic.twitter.com/n7nMhQvtiZ
SL vs AUS Live Score: श्रीलंका को मिला 182 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में श्रीलंका के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। ग्रुप बी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 181 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में कंगारू टीम ने 6 रन बनाए और दो विकेट झटके। श्रीलंकाई गेंदबाजों की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट के लिए 104 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। इसके बाद मेजबान गेंदबाजों ने गजब की वापसी की और अगले 81 रन पर 10 विकेट गिरा दिए। श्रीलंका की तरफ से दुशान हेमंता ने तीन विकेट चटकाए। दुष्मंथ चमीरा को दो विकेट मिले। महीश थीक्षणा, दुनीथ वेलालागे और कामिंडु मेंडिस के खाते में एक-एक विकेट आया। कुछ ही देर में श्रीलंका की पारी शुरू होगी।
SL vs AUS Live Score: जोश इंग्लिस 27 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोश इंग्लिस के रूप में छठा विकेट खो दिया है। दुष्मंथ चमीरा ने पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लिस को शॉर्ट थर्ड मैन पर दुनीथ वेलालागे के हाथों कैच आउट कराया। जोश इंग्लिस ने 22 गेंदों में तीन चौके की मदद से 27 रन बनाए। कूपर कोनोली क्रीज पर आए। इस ओवर में सात रन बने और एक विकेट आया।
18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 175/6। मार्कस स्टोइनिस 2* और कूपर कोनोली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मैक्सवेल के रूप में लगा पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में पांचवां झटका लगा है। दुशान हेमंता ने पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल को बैकवर्ड प्वाइंट पर पाथुम निसंका के हाथों कैच आउट कराया। निसंका ने अविश्वसनीय कैच लपका, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। मैक्सवेल ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। उनके आउट होने पर मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए। स्टोइनिस ने तीसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।
17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 168/5। मार्कस स्टोइनिस 8* और जोश इंग्लिस 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका
श्रीलंका की पकड़ मैच पर मजबूत होती जा रही है। कमिंदु मेंडिस ने टिम डेविड को अपने जाल में फंसाया। डेविड ने 1 चौकी मदद से 5 गेंदों पर 6 रन बनाए। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन है।
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई
तूफानी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई है। हेड और और ग्रीन के बाद अब कप्तान मिचेल मार्श पवेलियन लौट गए हैं। कंगारू कप्तान ने 27 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।
AUS vs SL Live: ग्रीन सस्ते में आउट, मार्श की फिफ्टी
3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैमरून ग्रीन सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों पर 3 रन की धीमी पारी खेली। इस बीच मार्श का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 25 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 115 रन हो गया है।
AUS vs SL Live: हेड हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिर गया है। अर्धशतक लगाने के बाद ट्रेविस हेड कैच आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। अब कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
AUS vs SL Live: हेड की फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज टेविड हेड ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। कप्तान मिचेल मार्श भी शतक के करीब पहुंच गए हैं। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेयिला का स्कोर 97 रन है।
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत मिली है। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने निगाहें जमा ली हैं। दोनों लगातार श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला कर रहे हैं। 5 ओवर के बाद कंगारू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। हेड 20 गेंदों पर 35 तो मार्श 10 गेंदों पर 14 रन बना चुके हैं।
AUS vs SL Live: मार्श और हेड मैदान पर
ऑस्ट्रेलिया टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। कप्तान मिचेल मार्श की वापसी हुई है। वह और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे हैं। पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 16 रन बनाए।
AUS vs SL Live: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, मथीशा पथिराना।
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा।
AUS vs SL Live: टॉस अपडेट
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका की टीम में एक बदलाव किया गया है। कुसल परेरा को अंतिम 11 में जगह मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम 3 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है।
AUS vs SL Live: श्रीलंका टीम
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा, चरिथ असलांका, प्रमोद मदुशन, जेनिथ लियानागे।
AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया टीम
जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड (कप्तान), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल मार्श, जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, स्टीव स्मिथ।
AUS vs SL Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।