AUS vs SL: पथुम निसांका की ऐतिहासिक सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सुपर-8 में पहुंची श्रीलंका
पथुम निसांका के तूफानी शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ...और पढ़ें

पथुम निसांका ने लगाया शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पथुम निसांका के तूफानी शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। 182 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में ही चेज कर लिया।
मार्श-हेड ने लगाया अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दमदार रही। कप्तान मिचेल मार्श ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 51 गेंदों पर 104 रन जोड़े। दोनों ही ओपनर ने अर्धशतक लगाया। मार्श ने 27 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली तो हेड ने 29 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजो ने वापसी की और 78 रन पर 10 विकेट चटका दिए।
जोश इंगलिस ने 22 गेंदों पर 27 तो ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका की ओर से दुशान हेमन्था ने 3 विकेट अपने नाम किए। दुश्मंथा चमीरा को 2 सफलताएं मिलीं। महेश तीक्षणा, दुनिथ वेलालेज और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया।
There was no stopping Pathum Nissanka today in the chase 🔥
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 16, 2026
His brilliant unbeaten 100 from 52 balls wins him the @aramco POTM 🏅 pic.twitter.com/D72rwRj30B
मेंडिस ने लगाई फिफ्टी
182 रन चेज करने उतरी श्रीलंका को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने मिलकर श्रीलंका को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 97 रनों की पार्टनरशिप हुई। विकेटकीपर मेंडिस अर्धशतक लगाकर कैच आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदों पर 51 रन बनाए।
4 नंबर पर उतरे पवन रत्नायके ने पथुम निसांका का भरपूर साथ दिया और श्रीलंका को जीत दिलाकर ही दम लिया। निसांका ने बेखौफ बल्लेबाजी की और 52 गेंदों पर शतक जड़ दिया। वह 52 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं पवन रत्नायके ने 6 चौकों की मदद से 15 गेंदों पर 28 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (गेंद)
- 44 गेंद: कुसल परेरा बनाम न्यूजीलैंड, 2025
- 52 गेंद: पथुम निसांका बनाम भारत, 2025
- 52 गेंद: पथुम निसांका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026
टी20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 100* रन: पथुम निसांका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026
- 100 रन: महेला जयवर्धने बनाम जिम्बाब्वे, 2010
- 98* रन: महेला जयवर्धने बनाम वेस्टइंडीज, 2010
- 96* रन: तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्टइंडीज, 2009
विश्व कप में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को कब हराया (वनडे + टी20)
- 7 विकेट से: लाहौर- 1996 (फाइनल)
- 6 विकेट से: नॉटिंघम- 2009
- 8 विकेट से: पल्लेकेले- 2026
यह भी पढ़ें- AUS vs SL Highlights: Pathum Nissanka का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्त
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।