BAN vs SL Highlights: श्रीलंका ने जीत के साथ की शुरुआत, बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया
BAN vs SL Highlights: एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। श्रीलंका ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 14.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका को 2 अंक मिले हैं। श्रीलंका की ओर से पथमु निसांका ने अर्धशतक लगाया। कामिल मिशारा 46 रन बनाकर नाबाद रहे।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका की जीत के साथ शुरुआत
एशिया कप 2025 की श्रीलंका ने जीत के साथ शुरुआत की। अपने पहले मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। वहीं बांग्लादेश लगातार दूसरा मैच जीतने से चूक गई।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई
दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की पार्टनरशिप के बाद श्रीलंका टीम ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 3 विकेट गंवा बैठी है। दासुन शनाका के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
ड्रिक्स ब्रेक के बाद श्रीलंका को 2 झटके लगे। पथुम निसांका के बाद अब कुसल परेरा भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। मेहदी हसन ने परेरा को LBW आउट किया। परेरा ने 9 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
ड्रिक्स ब्रेक के बाद श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। फिफ्टी लगा चुके पथुम निसांका कैच आउट हुए। ब्रेक के बाद मोमेंटम रुका और वह शोरफुल इस्लाम को कैच थमा बैठे। निसांका ने 34 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका जीत के करीब
पथुम निसांका और कामिल मिशारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने मैच को एकतरफा कर दिया है। शुरुआती विकेट जल्दी खोने के बाद श्रीलंका ने बेहतरीन वापसी की। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। निसांका ने 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका की खराब शुरुआत
140 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। 13 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कुसल मेंडिस 3 के स्कोर पर लिटन दास को कैच थमा बैठे। अब कामिल मिशारा मैदान पर आए हैं।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका की सलामी जोड़ी मैदान पर
श्रीलंका को जीत के लिए 140 रनों की दरकार है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम ने पहला ओवर किया। इस ओवर में 4 रन बने।
BAN vs SL live cricket score: श्रीलंका को चाहिए 140 रन
जेकर अली और शमीम हुसैन के बीच 65 गेंदों में 86 रन की साझेदारी हुई। इसके चलते बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के साथ खाता खोलना है तो 140 रन बनाने होंगे।
BAN vs SL live cricket score: आधी बांग्लादेश टीम लौटी पवेलियन
आधी बांग्लादेश टीम पवेलियन लौट चुकी है। अब तक एक छोर संभालने वाले कप्तान लिटन दास भी कैच आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। शमीम हुसैन अब मैदान पर आए हैं।
BAN vs SL live cricket score: महेदी हसन भी रहे फेल
बांगलादेश का चौथा विकेट गिर गया है। वानिंदु हसरंगा ने महेदी हसन को LBW आउट किया। हसन ने 7 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए।
Bangladesh vs Sri Lanka Live Update: बांग्लादेश ने सस्ते में गंवाए 3 विकेट
5वें ओवर की दूसरी गेंद पर तौहीद हृदोय को जीवनदान मिला। हालांकि, अगली गेंद पर उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। 3 रन चुराने के प्रयास में तौहीद रन आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए।
Bangladesh vs Sri Lanka Live Update: बांग्लादेश ने गंवाए 2 विकेट
एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की यह सबसे खराब शुरुआत कही जा सकती है। श्रीलंका के आगे सलामी जोड़ी ने घुटने टेक दिए। पहले तंजीद हसन तमीम पवेलियन लौटे। इसके बाद परवेज हुसैन इमोन का भी खाता नहीं खुला। पहले 2 ओवर में टीम का खाता नहीं खुला है और 2 विकेट गिर चुके हैं।
Bangladesh vs Sri Lanka Live Update: बांग्लादेश की खराब शुरुआत
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। रन से पहले उनका विकेट का खाता खुला गया है। पहले ओवर की 5 गेंद पर नुवान तुषारा ने कोई रन नहीं दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने तंजीद हसन तमीम का स्टंप उखाड़ दिया। तंजीद का खाता तक नहीं खुला।
Bangladesh vs Sri Lanka Live Update: बांग्लादेश की सलामी जोड़ी मैदान पर
बांग्लादेश टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और तंजीद हसन तमीम क्रीज पर आ चुके हैं। श्रीलंका की ओर से नुवान तुषारा ने पहला ओवर किया।
Bangladesh vs Sri Lanka Live Update: श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।
BAN vs SL live cricket score: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तन्जीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
Bangladesh vs Sri Lanka LIVE Score: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। बांग्लादेश ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। तस्कीन अहमद की जगह शोरफुल इस्लाम को मौका मिला है।
Bangladesh vs Sri Lanka LIVE Score: हेड टू हेड
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। लंकाई टीम ने 12 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। वहीं बांग्लादेश टीम 8 मैच ही जीत सकी है।
Bangladesh vs Sri Lanka LIVE Score: बांग्लादेश टीम
परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, नुरुल हसन, शोरफुल इस्लाम।
Bangladesh vs Sri Lanka Live Update: श्रीलंका टीम
पथुम निसांका, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, दासुन शनाका, नुवान तुषारा, कामिल मिशारा, चमिका करुणारत्ने, कुसल परेरा।
BAN vs SL live cricket score: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों को स्वागत है। एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में आज बांग्लादेश टीम की टक्कर श्रीलंका से होगी। बांग्लादेश जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी तो श्रीलंका जीत के साथा आगाज करना चाहेगी।