CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को घर में घुसकर हराया, दर्ज की सीजन में लगातार दूसरी जीत
Chennai Super Kings vs Punjab Kings Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को पंजाब ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

CSK vs PBKS Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट से हराया। चेन्नई ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे और पंजाब को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया था। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने सबसे अधिक 73 रनों की पारी खेली। तो पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब की जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को पंजाब ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। तो वहीं चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज और मैट हेनरी ने 2-2 विकेट हासिल किए। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की पारी खेली थी, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन बनाए थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की इस सीजन ये लगातार दूसरी हार है।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर और नेहार वढेरा आउट
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अंशुल कंबोज ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। तो वहीं अगले ही ओवर में मैट हेनरी ने नेहाल वढेरा को अपना शिकार बनाया। वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के लिए मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह क्रीज पर हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली है। उन्होंने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। पंजाब के लिए अय्यर 50, जबकि नेहार वढेरा 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: कूपर कोनोली आउट
चेन्नई के पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कूपर कोनोली को 36 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नेहाल वढेरा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: प्रभसिमरन सिंह आउट
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 34 गेंदों पर 43 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने पहला रन पूरा कर लिया था लेकिन दूसरा रन लेने के चक्कर में आउट हो गए। पंजाब के लिए कूपर कॉलॉनी 9 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: प्रियांश आर्या आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है। सीएसके के तेंज गेंदबाज मैट हेनरी ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। आर्या 11 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह 19 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कूपर कॉलॉनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब की सलामी जोड़ी क्रीज पर
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पंजाब की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह बैटिंग के लिए मैदान पर हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: चेन्नई ने बनाए 209 रन
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 48 गेंदों पर 73 रन बनाए। उनके अलावा शिवम दुबे 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं सरफराज खान ने 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 32 रनों की पारी खेली। पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाक सबसे कामयबाज गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। जेवियर बार्टलेट, मार्को जैंसन और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: सरफराज खान आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ पांचवां झटका लगा है। सरफराज खान 12 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें विजयकुमार वैशाक ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सीएसके के लिए शिवम दुबे 14 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि प्रशांत वीर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: कार्तिक शर्मा आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मार्को जैंसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सीएसके के लिए शिवम दुबे 9 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: आयुष म्हात्रे आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 73 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें विजयकुमार वैशाक ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सीएसके के लिए शिवम दुबे 3 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कार्तिक शर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें युजवेंद्र चहल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे 67 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: चेन्नई के 100 रन पूरे
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार बल्लेबाजी जारी है। सीएसके ने 9.5 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे 63, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: आयुष म्हात्रे का अर्धशतक
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक में युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 29 गेंदों पर पर अर्धशतक लगाया। ये उनके आईपीएल करियर की दूसरी फिफ्टी है। चेन्नई के लिए म्हात्रे 52 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान गायकवाड़ 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। चेन्नई ने इस दौरान संजू सैमसन के रूप में एक विकेट गंवाया है। जेवियर बार्टलेट को सफलता मिली है। सीएसके के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 14, जबकि आयुष म्हात्रे 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: संजू सैमसन आउट
पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली सफलता मिली है। जेवियर बार्टलेट ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सैमसन पहले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इस मुकाबले में भी वे 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सीएसके के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन क्रीज पर उतरे हैं। बता दें कि पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जैंसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बरार।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: चेन्नई की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपना पहला मुकाबला जीता था और चेन्नई की टीम हारकर यहां पर पहुंची है।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेर, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जैंसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक/हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज।
इम्पैक्ट प्लेयर: मैट हेनरी।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: डेवाल्ड ब्रेविस की चोट
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चोट सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल हैं और वे इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। पंजाब के खिलाफ इस मैच में उनका खेलना सवालों के घेरे में हैं।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की टीम
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जैंसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउल्क्स, उर्विल पटेल।
CSK vs PBKS Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होने वाली है। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। चेन्नई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ पंजाब ने गुजरात के खिलाफ जीत के साथ अभियान का आगाज किया था।