DC vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया
DC vs GT Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को रोमाचंक मुकाबल खेला गया। इस मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया।

गुजरात का नहीं खुला खाता।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Capitals vs Gujarat Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को रोमाचंक मुकाबल खेला गया। इस मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर ने 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रनों का योगदान दिया। मुकेश कुमार के खाते में 2 विकेट आए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी।
DC vs GT Live: 1 रन से जीता गुजरात
आईपीएल 2026 में गुजरात की जीत का खाता खुला गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद तक चले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया। इसके साथ ही दिल्ली जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी।
दिल्ली को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए। ओवर की दूरी गेंद पर विप्रज निगम कैच आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। अब कुलदीप यादव मैदान पर आए हैं।
DC vs GT Live: 17वें ओवर में लगे 2 झटके
मोहम्मद सिराज 17वां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने केएल राहुल को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। राहुल शतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 दर्शनीय छक्के देखने को मिले।
DC vs GT Live: ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट
ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा। वह 17वें ओवर में साई सुदर्शन के सटीक थ्रो पर वह रन आउट हुए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए। अब रिटायर हर्ट हुए डेविड मिलर मैदान पर वापस आ चुके हैं।
DC vs GT Live: मिलर रिटायर हर्ट तो अक्षर आउट
13वां ओवर करने आए प्रसिद्ध कृष्णा की दूसरी गेंद पर डेविड मिलर ने चौका लगाया। इसके बाद वह तकलीफ में नजर आए। ऐसे में 14वें ओवर में वह रिटायर हर्ट हो गए। उनकी जगह कप्तान अक्षर पटेल मैदान पर आए। हालांकि, अक्षर कुछ खास नहीं कर पाए और इसी ओवर में आउट हो गए। राशि खान की गेंद पर हवाई फायर करने के प्रयास में अक्षर (2) ने ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा दिया।
DC vs GT Live: बैक टू बैक विकेट गिरे
केएल राहुल के अर्धशतक की खुशी के बीच दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लग चुका है। 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर साई सुदर्शन ने नीतीश राणा (5) का अविश्वसनीय कैच लपका। उन्होंने लंबी रेस लगाने के बाद इस कैच को पूरा किया। राशिद खान के खाते में यह विकेट गया। अगली गेंद पर राशिद खान ने इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी को बोल्ड किया। समीर खाता भी नहीं खोल पाए।
DC vs GT Live: केएल राहुल की तूफानी फिफ्टी
केएल राहुल ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। वह अपनी पारी में अब तक 6 चौकों के साथ ही 3 छक्के भी लगा चुके हैं। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन है।
DC vs GT Live: दिल्ली को लगा पहला झटका
पथुम निसांका और केएल राहुल के बीच हुई 76 रनों की ओपनिंग पार्टनरिशप को आखिरकार प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ दिया है। 9वें ओवर की पहली गेंद पर मिड ऑफ पर राहुल तेवतिया ने निसांका का आसान सा कैच लपका। निसांका ने 24 गेंदों का सामना किया और 41 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
DC vs GT Live: दिल्ली के नाम रहा पावरप्ले
पावरप्ले पूरी तरह दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहा। केएल राहुल और पथुम निसांका ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। इसके साथ ही दोनों ने कुछ अच्छे शॉट भी लगाए हैं। 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 63 रन है। राहुल 20 गेंदों पर 26 और निसांका 16 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं।
DC vs GT Live: 5 ओवर का खेल समाप्त
5 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। दिल्ली का स्कोर 40 रन है। केएल राहुल 21 और पथुम निसांका 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को अगर मैच में वापसी करनी है तो हर हाल में विकेट चटकाना होगा।
DC vs GT Live: दिल्ली की सधी शुरुआत
211 रन चेज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को सधी हुई शुरुआत मिली है। 3 ओवर के बाद टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया है और 27 रन बना दिए हैं। केएल राहुल 11 गेंदों पर 12 रन और पथुम निसांका 7 गेंदों पर 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
DC vs GT Live: 211 रन चेज करने उतरी दिल्ली
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स 211 रन चेज करने उतरी है। केएल राहुल और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। दोनों की नजर एक बड़ी साझेदारी पर है।
DC vs GT Live: 3 बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल (70), वॉशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) ने अर्धशतक लगाया। साई सुदर्शन ने 12 रन बनाए। अब दिल्ली कैपिटल्स को अगर जीत की हैट्रिक लगानी है तो निर्धारित ओवर में 211 रन बनाने होंगे।
DC vs GT Live: सुंदर का अर्धशतक
कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के बाद अब वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 30 गेंदों पर इस आंकड़े को छुआ। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
DC vs GT Live: गिल हुए कैच आउट
शतक की ओर बढ़ रहे कप्तान शुभमन गिल कैच आउट हुए। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह नीतीश राणा को कैच थमा बैठे। गिल ने 45 गेंदों का सामना किया और 70 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। अब ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
DC vs GT Live: गिल की कप्तानी पारी
शुभमन गिल ने 33 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी है। 15 ओवर का खेल अब खत्म हो चुका है। गुजरात टाइटंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल का वॉशिंगटन सुंदरता के साथ साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 2 रन की साझेदारी हो चुकी है।
DC vs GT Live: गुजरात टाइटंस का शतक
10 ओवर का खेल समाप्त होने के साथ ही गुजरात टाइटंस का शतक भी पूरा हो गया है। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन है। शुभमन गिल 26 और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों की नजर पार्टनरशिप पर है। वहीं अक्षर को एक और विकेट की दरकार है।
DC vs GT Live: खतरनाक बटलर हुए आउट
विकेट की तलाश कर रहे अक्षर पटेल ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज कुलदीप यादव को पावरप्ले के बाद गेंद थमा दी। कुलदीप भी कप्तान के निर्णय पर खरे उतरे और उन्होंने तीसरी गेंद पर ही खतरनाक हो चुके जोस बटलर को बोल्ड किया। बटलर ने 27 गेंदों का सामना किया और उनके बल्ले से 52 रन निकले। बटलर ने अपनी पारी में 3 चौकों के साथ ही 5 हवाई फायद किए। अब गिल का साथ देने के लिए वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर आए हैं।
DC vs GT Live: बटलर का अर्धशतक
जोस बटलर ने 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उनके और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। दिल्ली कैपिटल्स को अब विकेट की दरकार है। ऐसे में कप्तान अक्षर पटेल ने कुलदीप यादव के हाथों में गेंद थमा दी है।
DC vs GT Live: पावरप्ले समाप्त
6 ओवर का खेल खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन है। जोस बटलर फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं। वह 22 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया है और इतने ही रन बनाए हैं।
DC vs GT Live: 5 ओवर का खेल समाप्त
5 ओवर का खेल समाप्त हो गया। गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। कप्तान शुभमन गिल 07 और 3 नंबर पर उतरे जोस बटलर 16 गेंदों पर 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आते ही रन गति को काफी बढ़ा दिया है। 5वें ओवर में मुकेश कुमार ने 23 रन लुटा दिए। इस ओवर में बटलर ने 3 छक्के और 1 चौका लगाया।
DC vs GT Live: गुजरात को लगा पहला झटका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन को बोल्ड किया। साई ने 2 चौकों की मदद से 7 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। अब गिल का साथ देने के लिए जोस बटलर मैदान में आए हैं।
DC vs GT Live: शुरू हुआ मुकाबला
गुजरात टाइटंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। शुभमन गिल की वापसी हो रही है। साई सुदर्शन उनका साथ देने के लिए आए हैं। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मुकेश कुमार कर रहे हैं।
DC vs GT Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत।
- दिल्ली कैपिटल्स: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।
DC vs GT Live: शुभमन गिल की हुई वापसी
शुभमन गिल ने बताया कि गर्दन की चोट में काफी सुधार हुआ है। यह कुछ-कुछ वैसी ही है जैसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हुई थी। कुमार कुशाग्रा बाहर हुए हैं। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
DC vs GT Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
DC vs GT Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
DC vs GT Live: टॉस अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी कुछ ही देर में मैदान पर आने वाली है।
DC vs GT Live: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
DC vs GT Live: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
DC vs GT Live: गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुभमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, ईशांत शर्मा।
DC vs GT Live: दिल्ली कैपिटल्स
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 7 बजे होगा।