DC vs MI Live Cricket Score: समीर रिजवी ने मुंबई के खिलाफ लगाया तूफानी अर्धशतक
Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE Update: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-1775295660192_m.webp)
DC vs MI Live Cricket Score
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Live Cricket Score Today, DC vs MI IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला है। मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 163 रनों की दरकार है। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल कर इस मैच में भिड़ेंगी। मुंबई ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। तो वहीं दिल्ली ने लखनऊ को हराकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया है।
दोनों टीमें के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो एमआई की टीम आगे नजर आती है। दिल्ली और मुंबई के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 37 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने 21 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा दिल्ली को 16 मैचों में जीत मिली है।
DC vs MI Live: समीर रिजवी का अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में समीर रिजवी का तूफान देखने को मिला है। उन्होंने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ मुकाबले में दिल्ली की वापसी हो चुकी है। उन्होंने अपने पहले मैच में भी लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।
DC vs MI Live: पथुम निसंका आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे पथुम निसंका को मिचेल सैंटनर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। निसंका 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए समीर रिजवी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs MI Live: नितीश राणा आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही है। उन्होंने 7 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। नितीश राणा बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने रन आउट किया है। दिल्ली के लिए पथुम निसंका 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। तो वहीं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर समीर रिजवी आए हैं।
DC vs MI Live: केएल राहुल आउट
मुंबई इंडियंस के 162 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही है। उन्हें दीपक चाहर ने एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। दिल्ली के लिए पथुम निसंका 1 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि नीतीश राणा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs MI Live: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम के लिए केएल राहुल और पथुम निसंका बैटिंग के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए हैं। दिल्ली को मुकाबले में जीत के लिए 163 रनों की जरूरत है।
DC vs MI Live: मुंबई ने बनाए 162 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी अपनी पावर नहीं दिखा सकी है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए हैं। इसी के साथ दिल्ली को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य मिला है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 51 रन बनाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए।
DC vs MI Live: नमन धीर आउट
मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छठा झटका लगा है। एमआई के नमन धीर 21 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें टी नटराजन ने अपना शिकार बनाया है। एमआई के लिए मिचेल सैंटनर 14 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs MI Live: सूर्यकुमार यादव अर्धशतक लगाकर आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए मुश्किल समय में शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वे आउट हो गए। सूर्या को लुंगी एनगिडी ने 51 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर भेजा। मुंबई के लिए नमन धीर 18 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs MI Live: शेरफेन रदरफोर्ड आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। विप्रज निगम ने शेरफेन रदरफोर्ड को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रदरफोर्ड 5 रन बनाकर आउट हुए हैं।
DC vs MI Live: रोहित शर्मा आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को 35 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। एमआई के लिए सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs MI Live: पावरप्ले समाप्त
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पावरप्ले समाप्त हो चुका है। मुंबई ने इस दौरान 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। एमआई के लिए रोहित शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs MI Live: तिलक वर्मा आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका दिया है। उन्होंने एक ही ओवर में पहले रयान रिकल्टन को मैदान से बाहर भेजा और फिर तिलक वर्मा को जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौटाया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मुकाबले में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs MI Live: रयान रिकल्टन आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रिकल्टन 9 रन बनाकर आउट हुए हैं। एमआई के लिए रोहित शर्मा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
DC vs MI Live: सलामी जोड़ी क्रीज पर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। एमआई के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं। बता दें कि मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
DC vs MI Live: दिल्ली की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
DC vs MI Live: मुंबई की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
DC vs MI Live: पांड्या बाहर, मुंबई को पहले बैटिंग
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं।
DC vs MI Live: मैदान पर नहीं पहुंचे हार्दिक पांड्या
स्टार स्पोर्ट्स ने जानकारी दी है कि हार्दिक पांड्या अभी तक मैदान पर नहीं पहुंचे हैं। संभवतः आज उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।
DC vs MI Live: आज ही के दिन हुआ था बुमराह का डेब्यू
आज ही के दिन साल 2013 में भारत के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और तीन विकेट लिए थे जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है।
DC vs MI Live: कुछ ही देर में होगा टॉस
कुछ ही देर में मुकाबले का टॉस होने वाला है। दोनों ही टीमें अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेंगी।
DC vs MI Live: दोनों टीमों को मिली थी जीत
ये दिल्ली और मुंबई दोनों का दूसरा मैच है। इससे पहले दोनों ही टीमें अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतर रही हैं। दिल्ली ने पहले मैच मे लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया था तो वहीं मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी। ये इस सीजन का पहला डबल हैडर भी है।
DC vs MI Live: हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड की बात करें तो एमआई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई ने 21 मैच जीते हैं। वहीं दिल्ली 16 मुकाबले ही जीत सकी है।
DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
DC vs MI Live: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर/एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की टीम
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।
DC vs MI Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरूआत दोपहर के 3:30 बजे से होने वाली है। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा। दिल्ली और मुंबई को अपने पहले मैच में जीत मिली थी। ऐसे में इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।