Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS W vs IND W: एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की फिफ्टी, ऑस्‍ट्रेलिया से हारकर विश्‍व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:20 PM (IST)

    एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की पार्टन‍रशिप की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 30वें मुकाबले में रविवार को भारतीय म ...और पढ़ें

    भारतीय टीम को मिली हार।

    भारतीय टीम को मिली हार।

    HighLights

    1. ऑस्‍ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच

    2. पेरी और एश्ले ने लगाया अर्धशतक

    3. दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर के बीच 57 गेंदों पर 100 रन की पार्टन‍रशिप की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 30वें मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

    ग्रुप ए से ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। ग्रुप बी से इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज ने अंतिम-4 में जगह बनाई। मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 170 रन बनाए थे। 171 रन के टारगेट को ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने 19वें ओवर में चेज कर लिया।

     

     

    भारत की अच्‍छी शुरुआत

    स्‍मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को अच्‍छी शुरुआत दी। दोनों ने 55 गेंदों पर 66 रन जोड़े। 10वें ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। सोफी मोलिनक्स ने शेफाली को बोल्‍ड किया। इसके बाद मंधाना रन आउट हुईं। उन्‍होंने 37 गेंदों का सामना किया और 38 रन बनाए। अपनी इस पारी में मंधाना ने 6 चौके भी लगाए।

    3 नंबर पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स रिटायर आउट हुईं। इससे पहले उन्‍होंने 28 गेंदों पर 34 रन जड़े। इस दौरान जेमिमा के बल्‍ले से चौका और 1 छक्‍का निकला। हरमनप्रीत कौर ने कप्‍तानी पारी खेली। उन्‍होंने अहम मैच में अर्धशतक लगाया। कौर ने 6 चौकों और 3 छक्‍कों की बदौलत 27 गेंदों पर 56 रन कूट दिए। हरमनप्रीत की इसी पारी के चलते भारतीय टीम बड़े स्‍कोर तक पहुंच सकी।

    खबरें और भी

    हरमनप्रीत की यह 50 रन की पारी T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज है। इसने दुबई में 2024 में SL-W के खिलाफ उनकी 27 गेंदों में खेली गई पारी का रिकॉर्ड तोड़ा है। रिचा घोष 1 और दीप्ति शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्‍तान सोफी मोलिनक्स के खाते में 2 विकेट आए।

    T20I में AUS-W के खिलाफ सबसे तेज 50 रन

    • 22 - डिएंड्रा डॉटिन, टॉनटन, 2009
    • 24 - सोफी डंकली, सिडनी, 2025
    • 25 - हरमनप्रीत कौर, लॉर्ड्स, 2026
    • 26 - हेली मैथ्यूज, नॉर्थ सिडनी ओवल, 2023

    विमंस T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्‍यादा बार 50+ रन

    • 5 - शार्लेट एडवर्ड्स
    • 5 - मेग लैनिंग
    • 5 - हरमनप्रीत कौर
    • 4 - चमारी अथापथु
    • 3 - सूजी बेट्स

    महिला T20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में सर्वाधिक छक्‍के

    • 4 - डिएंड्रा डॉटिन बनाम चार्लीज वैन डेर वेस्टहुइजेन (SA-W), 2010
    • 3 - एलिसा हीली बनाम शिखा पांडे (IND-W), 2020
    • 3 - डिएंड्रा डॉटिन बनाम ली तहुहू (NZ-W), 2024
    • 3 - हरमनप्रीत कौर बनाम सोफी मोलिनक्स (AUS-W), 2026

    T20 वर्ल्ड कप में AUS-W के खिलाफ 150 से ज्‍यादा का स्कोर

    • 170/4 - IND-W, लॉर्ड्स 2026
    • 167/8 - IND-W, प्रोविडेंस, 2018
    • 167/8 - IND-W, केप टाउन, 2023
    • 165/2 - ENG-W, द ओवल, 2009
    • 151/7 - NZ-W, मेलबर्न, 2020

    पहले ओवर में गिरा विकेट

    171 रन चेज करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत खराब रही और रेणुका ठाकुर ने पहले ही ओवर में जॉर्जिया वोल (4) को LBW आउट किया। इसके बाद फीबी लिचफील्ड और बेथ मूनी के बीच दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 50 रन की पार्टनरशिप हुई। पावरप्‍ले के बाद श्रीचरणी ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने फीबी (24) को मंधाना के हाथों कैच आउट कराया।

    दीप्ति ने रचा इतिहास

    10वें ओवर के पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने मूनी का विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। वह विमंस क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति ने झूलन गोस्‍वामी का रिकॉर्ड तोड़ा। 19वें ओवर में एलिस पेरी कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। एश्ले गार्डनर 29 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहीं।

    महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट

    • 356 - दीप्ति शर्मा (IND)
    • 355 - झूलन गोस्वामी (IND)
    • 336 - एलिस पैरी (AUS)
    • 335 - कैथरीन साइवर-ब्रंट (ENG)
    • 333 - सोफी एक्लेस्टोन (ENG)
    • 323 - शबनीम इस्माइल (SA)

    यह भी पढ़ें- NZ W vs SL W: Nilakshika Silva की फिफ्टी से खुला श्रीलंका का खाता, न्‍यूजीलैंड को मिली दूसरी हार

    यह भी पढ़ें- BAN W vs NL W: बांग्‍लादेश के सामने नहीं टिक सकी नीदरलैंड्स की महिलाएं, फिरदौस-शरमिन ने मचाया तहलका