ENG vs IND 4th T20I Live: श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने पारी को संभाला, भारत का स्कोर 70 के पार
India vs England 4th T20I Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
-1783604010775_m.webp)
भारत को चाहिए जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 4th T20I Live: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी भारतीय टीम आज ब्रिस्टल में चौथा टी-20 मुकाबला खेलने उतर चुकी है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
अगर भारतीय टीम इस मैच को हारती है तो उनका सीरीज जीतने का सपना टूट जाएगा। 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे टी20 को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से शर्मनाक हार थमाई थी। ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम की नजर वापसी करने पर है।
ENG vs IND 4th T20I: 10 ओवर का खेल समाप्त
पहले 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। श्रेयस अय्यर 24 और शिवम दुबे 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 20 गेंदों पर 23 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ENG vs IND 4th T20I: अभिषेक सस्ते में आउट
भारतीय टीम को अभी भी पार्टनरशिप की तलाश है। वैभव और ईशान के बाद अब अभिषेक शर्मा कैच आउट हो गए हैं। 7वें ओवर की चौथी गेंद पर आदिल ने अभिषेक को कॉट एंट बोल्ड आउट किया। अभिषेक ने 14 गेंदों का सामना किया और 16 रन बनाए।
ENG vs IND 4th T20I: ईशान किशन आउट
भारतीय टीम की शुरुआत आज भी खराब रही है। पावरप्ले में टीम को 2 झटके लग चुके हैं। वैभव के बाद ईशान किशन कैच आउट हुए। 5वें ओवर में जोश टंग ने ईशान का शिकार किया। ईशान ने 6 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।
ENG vs IND 4th T20I: आर्चर ने किया वैभव का शिकार
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका। इस मैच में भी जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया। वैभव ने 10 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए। शॉर्ट गेंद पर वैभव ने सैम करन को कैच थमा दिया। अब ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं।
ENG vs IND 4th T20I: सलामी जोड़ी मैदान पर
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आ चुके हैं। जोफ्रा आर्चर पहला ओवर कर रहे हैं। वैभव ने आज स्ट्राइक ली।
ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
IND vs ENG 4th T20I: भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
ENG vs IND 4th T20I: टॉस अपडेट
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। भारत ने 2 बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह का पत्ता कटा है। इंग्लैंड ने रेहान अहमद को मौका दिया है।
ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड की संभावित 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
ENG vs IND 4th T20I: भारत की संभावित 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs ENG 4th T20I: भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।
England vs India 4th T20I: इंग्लैंड टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।
India vs England 4th T20I: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत को अगर सीरीज बचानी है तो हर हाल में इस मैच को जीतना होगा।